मजदूरों से मिलने जा रहे सपा प्रतिनिधिमंडल को नोएडा में रोका, लोकतंत्र की हत्या का आरोप

नोएडा/ग्रेटर नोएडा। वेतनमान वृद्धि को लेकर हाल ही में हुए मजदूर आंदोलन और उस पर हुई कार्रवाई के विरोध में समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को नोएडा पहुंचा। उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे के नेतृत्व में पहुंचे इस प्रतिनिधिमंडल को डीएनडी पर पुलिस ने रोककर हिरासत में ले लिया और पुलिस लाइन ले जाया गया।

इस दौरान सपा नेताओं और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली। बाद में पुलिस लाइन में प्रतिनिधिमंडल की पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ वार्ता हुई। पुलिस आयुक्त ने भरोसा दिलाया कि किसी भी निर्दोष व्यक्ति पर कार्रवाई नहीं की जाएगी।

सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

माता प्रसाद पांडे ने कहा कि नोएडा में मजदूरों का आंदोलन उग्र होना भाजपा सरकार की बड़ी विफलता है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार पूंजीवाद को बढ़ावा देकर श्रमिकों का उत्पीड़न कर रही है।
उन्होंने कहा कि मजदूरों से मिलने आए प्रतिनिधिमंडल को रोकना “लोकतंत्र की हत्या” है और सरकार सच्चाई सामने आने से डर रही है।

मजदूरों के समर्थन में सपा

सपा के मीडिया प्रभारी विनोद लोहिया ने कहा कि समाजवादी पार्टी मजदूरों और श्रमिकों के हितों की लड़ाई में उनके साथ खड़ी है और उनकी आवाज सदन तक पहुंचाने का काम करेगी।

वहीं, पूर्व मंत्री शाहिद मंजूर ने आरोप लगाया कि सरकार दमनकारी नीति अपनाते हुए श्रमिकों का शोषण कर रही है। उन्होंने कहा कि 12-12 घंटे काम के बावजूद मजदूरों को उचित मजदूरी नहीं मिल रही है और अपने अधिकार मांगने पर उन्हें जेल भेजा जा रहा है। उन्होंने मजदूरों की समस्याओं के समाधान के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करने की मांग भी की।

ये नेता रहे मौजूद

प्रतिनिधिमंडल में सपा जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी, महानगर अध्यक्ष आश्रय गुप्ता, विधायक कमाल अख्तर, विधायक अतुल प्रधान, विधायक पंकज मलिक, पूर्व एमएलसी शशांक यादव, फकीर चंद नागर, राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी, बीरसिंह यादव और विक्रम टाइगर सफीपुर सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

बिहार सीएम नितीश कुमार का इस्तीफा, 20 माह में टूटा महागठबंधन, पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी बधाई
भाजपा दनकौर मंडल की बैठक सम्पन्न , 2024 चुनावों को लेकर आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई
जनता का शोषण कर रही है भाजपा सरकार : नरेश उत्तम पटेल
भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता कपिल सिंह भाटी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा से की मुलाकात, दी शुभकामन...
बसपा लोकसभा क्षेत्र गौतम बुद्ध नगर से प्रभारी/प्रत्याशी वीरेन्द्र डाढ़ा ने जेवर विधानसभा के गांवों क...
यूपी चुनाव-2022 में शरद यादव की लोकतांत्रिक जनता दल पार्टी उतारेगी प्रत्याशी
चुनावी ऐलान : सरकार बनी तो महिलाओं को तीन मुफ्त सिलेंडर व मुफ्त बस यात्रा का वादा- प्रियंका गांधी ...
सभाजीत बनें आम आदमी पार्टी (AAP) प्रदेश अध्यक्ष , कार्यकर्ताओं में ख़ुशी की लहर
ग्रेटर नोएडा BJP की OBC महिला मोर्चा ने किया नए संसद भवन का दौरा
बीजेपी और देहात मोर्चा छोड़ कई दर्जनों नेताओं ने राष्ट्रीय लोक दल थामा का दामन 
भाजपा जिला कार्यालय में एमएलसी चुनाव को लेकर रणनीतिक बैठक, ऐतिहासिक विजय का संकल्प
एनटीपीसी दादरी में किसानों पर लाठी चार्ज की समाजवादी पार्टी निंदा करती है : राजकुमार भाटी
किसान कामगार मोर्चा संगठन ने दिल्ली में किसानों पर लाठी चार्ज की निंदा की
चुनाव के समय विपक्षियों को आती है जाति की याद: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
अधिवक्ताओं के साथ खड़ी है समाजवादी पार्टी - श्याम सिंह भाटी
गौतमबुद्ध नगर : किसानों की समस्या को लेकर तीनों तहसील पर सपा ने दिया धरना