एनटीपीसी दादरी में बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 के तहत स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

ग्रेटर नोएडा, 15 अप्रैल 2026। एनटीपीसी दादरी द्वारा अपनी सीएसआर पहल के अंतर्गत बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 (GEM – Girl Empowerment Mission) के तहत एनटीपीसी टाउनशिप स्थित अम्बेडकर भवन में स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया।

इस शिविर में कुल 115 बालिकाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय सरकारी विद्यालयों की कक्षा 6 की छात्राओं को चार सप्ताह की आवासीय कार्यशाला के माध्यम से सशक्त, आत्मनिर्भर और उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित करना है।

कार्यक्रम के दौरान एनटीपीसी की सीएसआर टीम द्वारा अभिभावकों और शिक्षकों के साथ संवाद कर अभियान के उद्देश्य एवं लाभों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही, बालिकाओं के लिए यूनिफॉर्म, जूते और अन्य आवश्यक सामग्री के लिए माप भी लिया गया।

600 से अधिक बालिकाओं को मिल चुका लाभ

एनटीपीसी दादरी द्वारा यह अभियान प्रत्येक वर्ष नियमित रूप से आयोजित किया जाता है, जिसके माध्यम से अब तक लगभग 600 बालिकाएं लाभान्वित हो चुकी हैं।

मेधावी छात्राओं को निःशुल्क शिक्षा

अभियान के तहत चयनित शीर्ष 10 प्रतिशत प्रतिभाशाली बालिकाओं को एनटीपीसी दादरी टाउनशिप स्थित डीपीएस एवं डीएवी विद्यालयों में कक्षा 6 से 12 तक निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जाती है।

यह अभियान शिक्षा, सशक्तिकरण और समावेशी विकास के प्रति एनटीपीसी दादरी की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

यह भी देखे:-

बिजली संकट : कोयले की कमी को सरकार ने बताया गलत, अंधेरे में नहीं डूबेगा देश
साथी हाथ बढ़ाना हेल्पिंग ग्रुप ने कुष्ठ परिवार की ओर बढ़ाया मदद का हाथ
Loksabha Election 2024: गौतमबुद्ध नगर में 2 लोगों ने लिया नामांकन प्रपत्र, 6 प्रत्याशियों ने किया ना...
प्राचीनकालीन ऐतिहासिक बाराही मेला सूरजपुर में 22 अप्रैल-2024 से शुरू होगा
किसानों को लेकर जेवर विधायक ने यमुना प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ की बैठक
जनपद गौतम बुद्ध नगर में ग्रेप-3 के नियमों का कड़ाई से कराया जाए पालन: डीएम
पहल संस्था ने किया आयोजित अन्नदान-श्रेष्ठदान कार्यक्रम
शैव्या गोयल को सेंट्रल नोएडा जोन की कमान, नई डीसीपी नियुक्त
CRC Sublimis सोसाइटी में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह
ग्रेटर नोएडा: समारोह में शामिल हुए बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, कर्ण चंदेल को दिया आशीर्वाद
राष्ट्रीय खेल सप्ताह के तहत कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय का शैक्षिक सत्र 2024-25 का ओरिएंटेशन व इंडक्शन कार्यक्रम का आयोजन हुआ
Dharmik Jan Morcha organized a round table conference among Religious and Social Leaders of Diverse...
यमुना एक्सप्रेस वे को ईस्टर्न पेरीफेरल से जोड़ने के लिए जल्द बनेगा इंटरचेंज
प्राधिकरण अस्थायी ओ.सी. न दें, पार्ट ओ.सी. में पूरा विवरण दें – रेरा
हुनर ऑनलाइन दे रही है महिलाओं को एक नई पहचान