ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 10वीं बोर्ड में विद्यार्थियों ने लहराया परचम
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल ने कक्षा 10वीं के सीबीएसई बोर्ड परीक्षा परिणाम में एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी शैक्षणिक गुणवत्ता का परिचय दिया है। विद्यालय के विद्यार्थियों ने उच्च अंक प्राप्त कर न केवल अपने अभिभावकों बल्कि पूरे विद्यालय परिवार को गौरवान्वित किया है।
इस वर्ष आरव पूनिया ने 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं शेख ताज और अंजनी सिंह ने 97.8 प्रतिशत अंक के साथ संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
अन्य विद्यार्थियों ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। अंकदेव पांडेय और प्रगति चौहान ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। आरिनी सिंह ने 95.4 प्रतिशत, ओजस्व खारी ने 94.8 प्रतिशत, पियूष वर्मा ने 94.2 प्रतिशत, वत्सल श्रीवास्तव ने 93.8 प्रतिशत, निवेदिता और प्रश्रय वत्स ने 93.4 प्रतिशत, इशिता शर्मा ने 93.2 प्रतिशत तथा राजदीप विश्वकर्मा ने 93 प्रतिशत अंक हासिल किए।
इसके अलावा सोम्यता यादव और अथर्व सेंगर ने 92.6 प्रतिशत, ऋषभ भटनागर ने 92.2 प्रतिशत, अभिनव प्रभात ने 92 प्रतिशत, आयुष कुशवाहा ने 91.8 प्रतिशत, नाइनेशिया और शिवान्या ने 91.4 प्रतिशत, पंक्टि मोहन ने 91 प्रतिशत, तान्या ढोलानी ने 90.2 प्रतिशत तथा कृतिका भाटी ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
विषयवार उत्कृष्ट प्रदर्शन में शेख ताज ने अंग्रेजी में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए, जबकि अंजनी सिंह ने सामाजिक विज्ञान में शत-प्रतिशत अंक हासिल किए। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विषय में आरव पूनिया, अंजनी सिंह, अंकदेव पांडेय, पियूष वर्मा, आयुष कुशवाहा और तान्या ढोलानी ने 100 में से 100 अंक प्राप्त कर विशेष उपलब्धि दर्ज की।
विद्यालय की प्रधानाचार्या मंजू कौल रैना ने इस शानदार परिणाम पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।
ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल का यह परिणाम एक बार फिर साबित करता है कि विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्टता की ओर अग्रसर है और भविष्य में भी ऐसे ही शानदार परिणाम देने के लिए प्रतिबद्ध है।
