उत्कृष्टता की नई मिसाल: डीपीएस नॉलेज पार्क–V का शत-प्रतिशत परिणाम, छात्रों ने रचा इतिहास

ग्रेटर नोएडा। डीपीएस नॉलेज पार्क–V के कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों ने शैक्षणिक सत्र 2025–26 की बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय को गौरवान्वित किया है। इस वर्ष विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जो विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन और अभिभावकों के निरंतर सहयोग का प्रतिफल है।

विद्यालय का औसत परिणाम 92.67 प्रतिशत रहा, जो इसकी उच्च शैक्षणिक गुणवत्ता को दर्शाता है। मेधावी विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए टॉप–5 में अपनी जगह बनाई। श्रेयशी झा ने 99.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। अनन्या जैन 99.4 प्रतिशत के साथ द्वितीय स्थान पर रहीं। वहीं नैतिक गोयल और हार्दिक गोयल ने 99.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। इधांत गुप्ता ने 99 प्रतिशत अंक हासिल कर टॉप–5 में स्थान बनाया।

इस वर्ष का परिणाम कई मायनों में खास रहा। कुल 201 विद्यार्थियों में से 153 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए, जो विद्यालय के उच्च शैक्षणिक स्तर को प्रमाणित करता है। इसके अलावा 119 विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों में 100 में से 100 अंक प्राप्त कर अकादमिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया।

विद्यालय प्रबंधन ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। साथ ही, इस उपलब्धि के लिए शिक्षकगणों के अथक परिश्रम और समर्पण की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

डीपीएस नॉलेज पार्क–V का यह परिणाम एक बार फिर साबित करता है कि विद्यालय न केवल शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता कायम किए हुए है, बल्कि विद्यार्थियों को भविष्य के लिए मजबूत आधार भी प्रदान कर रहा है।

यह भी देखे:-

शिक्षा सिखाती है विनम्रता और कठिन परिश्रम करना: प्रोफेसर मिश्रा
डी पी एस ग्रेटर नोएडा में "स्कॉलर डे" का आयोजन
कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए एकेटीयू में प्रशिक्षण शुरू
MONTESSORI GRADUATION AND JUNIOR FEST AT RYAN NOIDA EXTENSION
UNGA : दुनिया ने की विकास-व्यापार की बात, इमरान बोले- कश्मीर पर भारत का कब्जा
गलगोटिया विश्वविद्यालय और इकोले इंटुइट लैब (फ्रांस) के साथ हुई साझेदारी,जानिए पूरी खबर
जी. डी. गोयंका पब्लिक स्कूल में कैमलिन आर्ट वर्कशॉप आयोजित — बच्चों ने रंगों से उकेरी कल्पनाओं की उड...
Deepotsav in Ayodhya: पुष्पक विमान से आएंगे बंगाल की सीता संग दिल्ली के राम
एफएचआरएआई-आईएचएम ग्रेटर नोएडा ने मनाया चौथा वार्षिक दिवस, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और मेले की रही धूम
ब्रिटिश कोलंबिया कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट - हॉस्पिटैलिटी शिक्षा में एक क्रांति, करेगा भारत में हॉस्पिटैलि...
आर्यन ड्रग्‍स केस : ड्रग्स मामले में आर्यन खान को मिली जमानत ,घर में मनेगी दिवाली
ग्रेटर नोएडा : जलाधिकार फाउंडेशन ने जल वन्दन कार्यक्रम किया आयोजित ,
जी.डी गोयनका पब्लिक स्कूल में मनाई गई ईद-उल-फितर
जीएलबीआईएमआर को मिला ‘‘बेस्ट बी-स्कूल फार इण्डस्ट्री इण्टरफेस अवार्ड’’
आईएससी बोर्ड  12 वीं के नतीजे घोषित, सेंट जॉसेफ का शत प्रतिशत रहा परिणाम
जहांगीरपुर महाराजा अग्रसेन सरस्वती इंटर कॉलेज का परीक्षा परिणाम घोषित