समसारा विद्यालय का सीबीएसई 2025-26 परिणाम शानदार, छात्रों ने लहराया परचम

ग्रेटर नोएडा। सीबीएसई बोर्ड के सत्र 2025-26 के कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम घोषित होते ही समसारा विद्यालय में खुशी की लहर दौड़ गई। विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम रोशन किया।

इस वर्ष कक्षा 10वीं में तान्वी सिंह ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। द्वितीय स्थान पर अनन्या पीलवान और गार्गी श्रीवास्तव रहीं, जिन्होंने 95.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वहीं शिवांश रावत ने 92.2 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इसके अलावा अन्य विद्यार्थियों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। सतीश पाल ने 91.8 प्रतिशत, अलंकृत प्रियम ने 91.2 प्रतिशत, तनिष्का सैनी ने 90.8 प्रतिशत, आशी चौहान ने 90.6 प्रतिशत, हरलीन कौर ने 90.2 प्रतिशत और निकिता भाटिया ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

विषयवार उत्कृष्ट प्रदर्शन की बात करें तो आशी चौहान ने सामाजिक विज्ञान में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए। अनन्या पीलवान और तान्वी सिंह ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विषय में 100 में से 100 अंक हासिल कर विशेष उपलब्धि दर्ज की।

विद्यालय की प्रधानाचार्य ज्योति बत्रा ने इस शानदार परिणाम पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का संयुक्त परिणाम है। विद्यालय की प्रबंधन समिति के सदस्यों ने भी सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को इस उपलब्धि पर बधाई दी।

समसारा विद्यालय का यह परिणाम एक बार फिर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और उत्कृष्ट मार्गदर्शन की मिसाल बनकर सामने आया है।

यह भी देखे:-

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल का स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
जीएल बजाज बना हैकाथॉन का विजेता
स्काईलाइन कॉलेज में होगा 8 नवंबर से मैनेजमेंट और तकनीकी फेस्ट 2019 का आगाज
राष्ट्रपति के कार्यक्रम में राष्ट्रगान गाकर उत्साहित हुए बागेश्री संगीत विद्यालय के बच्चे के बच्चे
शारदा विश्वविद्यालय बन रहा है शूटिंग हब, जाने माने फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी भी अपनी वेब सीरीज का ...
एनआईईटी, ग्रेटर नोएडा में हुआ सेग्वे 2.0 (Segue 2.0)- ग्लोबल डिजाइन थिंकिंग चैलेंज का शुभारंभ
शारदा अस्पताल के डॉ. सौरव भगत राष्ट्रीय चिकित्सा विज्ञान अकादमी के सदस्य चुने गए
महाराजा अग्रसैन पब्लिक इण्टर कालेज जहांगीरपुर में मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित
जीएल बजाज में 5जी प्रशिक्षण का आयोजन
भारत-पाक नियंत्रण रेखा पर जवानों के साथ दिवाली मनाने नौशहरा सेक्टर पहुंचे PM मोदी
जी एल बजाज इंस्टिट्यूट के दो छात्रों का अमेजॉन में हाई पैकेज 30.25 लाख पर चयन
रायन इंटरनेशनल स्कूल का संस्थापक दिवस एवं अलंकरण समारोह सम्पन्न
आर्मी इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में प्री-इंडक्शन और ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन
जब तक नए शिक्षकों की न हो नियुक्ति तब तक सेवानिवृत्त शिक्षकों की लें सेवाएं: सीएम योगी
गलगोटियास विश्वविद्यालय में विश्व पर्यावरण शिखर सम्मेलन 2023 का किया गया आयोजन
INDEPENDENCE DAY CELEBRATIONS AT RYAN GREATER NOIDA