अंबेडकर जयंती पर एनटीपीसी दादरी में विविध प्रेरणादायक कार्यक्रमों का आयोजन

भारतीय इतिहास के महानतम समाज सुधारकों में अग्रणी बाबासाहेब: ए. के. मिश्र

14 अप्रैल 2026 को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर एनटीपीसी दादरी में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों का शुभारंभ प्रभात फेरी से हुआ, जिसका आयोजन एनटीपीसी प्रबंधन एवं अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण समिति द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस रैली में वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी, उनके परिवारजन एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा टाउनशिप में सामाजिक समरसता एवं समानता का संदेश प्रसारित किया।

इसके उपरांत मानव संसाधन विभाग द्वारा पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें श्री ए. के. मिश्र, मुख्य महाप्रबंधक एवं परियोजना प्रमुख (एनटीपीसी दादरी), महाप्रबंधकगण, विभागाध्यक्षगण सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर सभी ने संविधान के मूल सिद्धांतों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए डॉ. अंबेडकर द्वारा प्रदर्शित मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इसी क्रम में सायंकाल एक भव्य सांस्कृतिक संध्या का भी आयोजन किया गया।

एनटीपीसी दादरी एवं अनुसूचित जाति/जनजाति कल्याण समिति द्वारा यह संपूर्ण सप्ताह विशेष अभियान के रूप में मनाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत कर्मचारी, उनके परिवारजन एवं बच्चे विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से डॉ. अंबेडकर के महान योगदान को श्रद्धापूर्वक स्मरण कर रहे हैं।

यह भी देखे:-

मोदी के संबोधन की बड़ी बातें: बीमारी भेदभाव नहीं करती तो हमने भी नहीं किया
ग्रीन बेल्ट में अतिक्रमण पर ग्रेनो प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई, दो दर्जन दुकानें ध्वस्त
नोएडा सेक्टर-63 की विंडसर कंपनी में फटा बॉयलर, कर्मचारी हुए घायल, सभी की हालत सामान्य
पहल संस्था द्वारा "एक पौधा, आपके नाम" कार्यक्रम का आयोजन
किसान मज़दूर संघर्ष मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने ग्रेटर नोएडा के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी से की मुल...
दीवाली: इस समय करें महालक्ष्मी और भगवान गणेश की आराधना, ये है शुभ मुहूर्त
जगबीर नंबरदार बने समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश सचिव
तालाब का गंदा पानी गांव के घरों तक पहुंच, प्राधिकरण लापरवाह, सीईओ को लिखा पत्र
बी.एस.एफ मे चयनित मोहित को संकल्प संस्था ने किया सम्मानित
ग्रेनो प्राधिकरण ने ग्रेनो व ग्रेनो वेस्ट में 8 जगहों पर रैन बसेरा बनाए
Madhya Pradesh : पीएम मोदी ने रानी कमलापति रेलवे स्टेशन' का किया उद्घाटन
Petrol और Diesel के दाम एक बार फिर बढ़े, नई ऊंचाई पर पहुंचे
एयरपोर्ट और मेगा प्रोजेक्ट्स से चमका जेवर-यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र, निवेशकों की पहली पसंद बनता इलाक...
ग्रेनो प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में बड़े फैसलों की बौछार—ट्रांसपोर्ट-लॉजिस्टिक हब को मिली हरी झंडी, ब...
जीएल बजाज में ग्लोबल टॉक सीरीज़ का आयोजन
चंद्रयान-3 : PM मोदी के भाषण की FAN हुई सीमा हैदर, करने जा रही हैं ये काम