एस्टर स्कूल ग्रेटर नोएडा का शानदार रिजल्ट: देवांशी और कुशाग्र 99% के साथ टॉपर, कई छात्रों ने 95%+ अंक हासिल किए
ग्रेटर नोएडा। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 में एस्टर स्कूल, ग्रेटर नोएडा के कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस वर्ष विद्यालय का परीक्षा परिणाम अत्यंत शानदार रहा और बड़ी संख्या में छात्रों ने उच्च अंक प्राप्त किए।
परीक्षा में देवांशी पचवरिया और कुशाग्र कुशवाहा ने 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं सृष्टि कुंडु ने 98.6 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। दिया त्रिपाठी और अर्णव शर्मा ने 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पर जगह बनाई।
अन्य प्रमुख विद्यार्थियों में नीलेश कुमार साहू ने 97.5 प्रतिशत, असमी कुलश्रेष्ठ ने 97.4 प्रतिशत, लविषा गुप्ता ने 97 प्रतिशत, अभिमन्यु सिंह ने 96.6 प्रतिशत, मान्या शुक्ला ने 96.4 प्रतिशत, गीत कुमारी और पार्थ जोशी ने 96-96 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वाण्या त्यागी ने 95.6 प्रतिशत, आयुष वर्मा ने 94.4 प्रतिशत, अदिति शर्मा ने 94 प्रतिशत और आराधना मिश्रा ने 93.8 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय की उपलब्धियों में योगदान दिया।
विषयवार सर्वाधिक अंक भी उल्लेखनीय रहे, जिसमें अंग्रेजी, हिंदी, सामाजिक विज्ञान और आईटी में 100-100 अंक प्राप्त किए गए, जबकि गणित और विज्ञान में 98-98 अंक सर्वोच्च रहे।
छात्रों की इस उपलब्धि पर संस्थान समूह के अध्यक्ष डॉ. वी. के. शर्मा ने सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए प्राचार्या एवं शिक्षकों के परिश्रम की सराहना की। विद्यालय में इस शानदार परिणाम के बाद खुशी का माहौल है।
