कक्षा 10 बोर्ड 2026 में DWPS का शत-प्रतिशत परिणाम, सौम्या मुखर्जी बनी टॉपर

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-III (DWPS) ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 100 प्रतिशत परिणाम दर्ज किया है। विद्यालय के सभी विद्यार्थियों के उत्तीर्ण होने से स्कूल में खुशी और उत्साह का माहौल है।

इस वर्ष परीक्षा में विद्यालय की छात्रा सौम्या मुखर्जी ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। वहीं गौरी गोस्वामी ने 90.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि भारती सिंह ने 88 प्रतिशत अंक हासिल कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

विद्यालय के विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों में उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर स्कूल की सशक्त शैक्षणिक व्यवस्था और गुणवत्ता को साबित किया है। इस उपलब्धि के पीछे छात्रों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों का समर्पण और अभिभावकों का सहयोग महत्वपूर्ण रहा है।

इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य हेमा शर्मा ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को इस उल्लेखनीय सफलता पर हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह परिणाम विद्यालय की उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता और अनुशासित शैक्षणिक माहौल का प्रमाण है। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

यह भी देखे:-

Petrol, Diesel Prices On 1 October: एक बार फिर बढ़ी डीजल की कीमतें, पेट्रोल भी हुआ महंगा, जानें आज क...
जी. डी. गोयंका पब्लिक स्कूल में कैमलिन आर्ट वर्कशॉप आयोजित — बच्चों ने रंगों से उकेरी कल्पनाओं की उड...
देश भर में ग्रेटर नोएडा सबसे प्रदूषित शहर AQI खतरनाक स्तर पर, राजधानी में सांसों का संकट
गुरु गोविंद सिंह के जन्म दिवस पर दिया जाएगा गुरु गोविंद सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार
वर्तमान समय में सुपर पावर बनने के लिए कोडिंग है जरूरी: डॉ. कुणाल
Coronavirus Update: देश में कोरोना वायरस के दर्ज हुए 31,222 नए मामले, 290 लोगों की मौत
गलगोटिया विश्वविद्यालय में ‘पीस एजुकेशन प्रोग्राम’ के तहत सात-दिवसीय वर्कशॉप का हुआ शुभारंभ
जी.एन.आई.ओ.टी ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स में फ्रेशर पार्टी का भव्य आयोजन, रैंप पर उतरे छात्र छात्राएं
समाज के दिव्यांग एथलीटों के सामाजिक कल्याण के लिए जीबीयू का मार्च
जीएल बजाज इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च में प्री-कॉन्फ्रेंस वर्कशॉप का सफल आयोजन
जीएनआईओटी संस्थान में 21 वे संस्थापक दिवस का भव्य आयोजन तथा इस अवसर पर शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को...
आर्थिक चुनौतियों और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच सरस्वती की मेहनत रंग लाई, बनीं जिले में सेकंड टॉप...
‘‘आधुनिक दंत चिकित्सा ज्ञान के आदान-प्रदान हेतु आई0टी0एस0 डेंटल काॅलेज का    Saveetha Dental Colleg...
JEE Main 2021 : बेहतर तैयारी से करिये प्रवेश सुनिश्चित, मिल रहे हैं चार मौके
बाइडन बोले- चीन, पाकिस्तान और रूस यह समझ नहीं पा रहे हैं कि अब तालिबान के साथ उन्हें क्या करना है
गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने सिंगापुर के टेमासेक पॉलिटेक्निक से आये छात्रों का किया ज़ोरदार स्वागत