दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर राष्ट्र को समर्पित, सीएम योगी बोले—पश्चिम यूपी के लिए बनेगा गेमचेंजर

सहारनपुर। दिल्ली-उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड को जोड़ने वाले दिल्ली-बागपत-सहारनपुर-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण करते हुए योगी आदित्यनाथ ने इसे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था के लिए गेमचेंजर बताया। उन्होंने कहा कि अब सहारनपुर से दिल्ली और देहरादून की दूरी बेहद कम समय में तय की जा सकेगी, जिससे क्षेत्र की कनेक्टिविटी को नई गति मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह कॉरिडोर क्षेत्र के विकास का ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और संबंधित अधिकारियों को भी धन्यवाद दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कॉरिडोर से सहारनपुर का वुडवर्क, मेरठ के स्पोर्ट्स गुड्स और क्षेत्रीय किसानों के कृषि उत्पादों को राष्ट्रीय राजधानी के जरिए वैश्विक बाजारों तक पहुंचने का अवसर मिलेगा। इससे उद्योग, निवेश और रोजगार के नए द्वार खुलेंगे और क्षेत्रीय विकास को गति मिलेगी।

उन्होंने कहा कि ‘डबल इंजन’ सरकार की नीतियों का असर अब स्पष्ट दिखाई दे रहा है, जहां बड़े-बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट तेजी से पूरे हो रहे हैं। सहारनपुर में मां शाकुंभरी के नाम पर विश्वविद्यालय, सरसावा में एयरपोर्ट और जेवर में फिल्म सिटी जैसे प्रोजेक्ट इसका उदाहरण हैं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती का भी उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने देश को समानता और न्याय का मजबूत आधार दिया। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार महापुरुषों के सम्मान में विशेष कार्य करने जा रही है, जिसमें उनकी प्रतिमाओं के आसपास आवश्यक सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग समाज को बांटने का काम करते हैं, वे कभी विकास नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि प्रदेश आज सुरक्षा, सुशासन, निवेश और रोजगार का केंद्र बन चुका है।

कार्यक्रम में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी, संगठन महामंत्री धर्मपाल, प्रभारी मंत्री सुनील शर्मा समेत कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

यह भी देखे:-

गणतंत्र दिवस पर गौताम्बुध नगर के दो प्रभारी निरीक्षकों को मिलेगा प्रशंसा चिन्ह
मोबाइल चोरी का आरोप लगाकर मारपीट करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार
किसानों को अब 5 मिनट में ई-केसीसी से ऋण: सीएम योगी
13 लखपति दीदियां होंगी गणतंत्र दिवस समारोह की विशेष अतिथि, महिला सशक्तिकरण का होगा शानदार प्रदर्शन
अयोध्या में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने परिवार संग उतारी प्रभु श्रीरामलला की आरती
माँ-बेटे की सरेआम हत्या करने वाले बदमाश को पुलिस ने एनकाउन्टर में मार गिराया
यूपी योद्धा बेंगलुरु बुल्स को 45-33 से हराते हुए अपने होम लेग का किया अंत
बख्शे न जाएं कमजोरों को उजाड़ने वाले : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बच्चों को दुलारा, चॉकलेट देकर खूब ...
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले नोबेल पुरस्कार विजेता कॉन्स्टेंटिन नोवोसेलोव, यूपी में एडवांस्ड म...
यूपी चुनाव 2022: सपा के वरिष्ठ नेता गांवों को लेंगे गोद, मोहल्ले में जाकर करेंगे विकास योजनाओं का प्...
किसानों के परिश्रम से यूपी देश में आर्थिक महाशक्ति के रूप में स्थापित हो रहा : योगी
महाकुम्भ में श्रद्धालुओं को ठंड से बचाने के लिए योगी सरकार ने किया ऑनलाइन इंतजाम, लकड़ी डिपो को गूगल...
"रामलला की उपस्थिति" में दीपोत्सव के मंच पर उतरेगा समूचा भारत
सिर में गोली लगने से सेवानिवृत फौजी की सदिग्ध अवस्था में मौत
हरियाणा के सांसद व पूर्व विधायक ने जेवर विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी मनोज चौधरी के पक्ष में किया ज...
दीपावली से पहले एक सप्ताह का लगे स्वदेशी मेलाः मुख्यमंत्री