एडवोकेट नरेंद्र भाटी डाढ़ा की मौजूदगी में धूमधाम से मनी बाबा साहेब की 135वीं जयंती, जेवर क्षेत्र में उमड़ा जनसैलाब

जेवर विधानसभा क्षेत्र के चचूरा और डाढ़ा गांव में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती बड़े ही धूमधाम, श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में ग्रामीणों, युवाओं, महिलाओं और क्षेत्र के गणमान्य लोगों की भारी भागीदारी देखने को मिली।

कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर की गई। इसके बाद उपस्थित लोगों ने उनके जीवन, संघर्ष और समाज सुधार में दिए गए अतुलनीय योगदान को स्मरण किया।

इस मौके पर एड. नरेंद्र भाटी, भाजपा नेता एवं जेवर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर केवल संविधान निर्माता ही नहीं, बल्कि सामाजिक समानता, न्याय और शिक्षा के महान प्रतीक थे। उनके विचार आज भी समाज को सही दिशा प्रदान करते हैं।

उन्होंने बाबा साहेब के प्रसिद्ध संदेश “शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो” को दोहराते हुए कहा कि यह हर युवा के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने शिक्षा को समाज में बदलाव का सबसे सशक्त माध्यम बताते हुए लोगों से जागरूक और संगठित रहने का आह्वान किया।

नरेंद्र भाटी ने कहा कि बाबा साहेब ने अनेक कठिनाइयों का सामना करते हुए देश को एक मजबूत संविधान दिया, जो सभी नागरिकों को समान अधिकार और सम्मान प्रदान करता है। उन्होंने समाज से भेदभाव समाप्त कर समतामूलक भारत के निर्माण की दिशा में कार्य करने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान अन्य वक्ताओं ने भी बाबा साहेब के जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रकाश डाला और उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर क्षेत्र के कई सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

कार्यक्रम का समापन बाबा साहेब के विचारों को आत्मसात करने तथा समाज में समानता, शिक्षा और एकता को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ किया गया।

यह भी देखे:-

सूरजपुर रामलीला में मिथिला प्रसंगों का भावपूर्ण मंचन, हज़ारों श्रद्धालु हुए भावविभोर
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर दीप श्रृंखला बनाकर शहीदों को किया गया नमन
गौतमबुद्ध नगर : भाजपा ने 934 बूथों पर अटल जयंती मनाई 
विश्व पर्यावरण दिवस पर फोर्टिस हॉस्पिटल ग्रेटर नोएडा ने चलाया पौधारोपण अभियान
ग्रेटर नोएडा : अल्फा 1 में मिला कोरोना संक्रमित मरीज , पूरा अल्फा 1 अस्थायी रूप से सील, सेनेटाईजेशन ...
देवयानी सिंह के हरिद्वार जिला पंचायत अध्यक्ष बनने पर ग्रेनो का ये गाँव मना रहा है जश्न
किसानों की गिरफ्तारी पर आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी का विरोध, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
वरिष्ठ नागरिक समाज द्वारा ग्रेटर नोएडा में खेल प्रतियोगिताएं आयोजित, 11 अक्टूबर को होगा सम्मान समारो...
शारदा विश्वविद्यालय में सेल इमेजिंग और सॉर्टिंग पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला संपन्न
ग्रेनो की सड़कों पर गंदगी मिली तो प्राधिकरण सख्त: एंटनी वेस्ट कंपनी पर ₹50 हजार का जुर्माना
इलाज के लिए तड़पते हुए घायल युवक की मौत
गौतम बुद्ध नगर में निवेदा फ़ाउंडेशन द्वारा वार्षिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन
पंजाब में परिवर्तन का भाजपा को मिलेगा फायदा, क्या कांग्रेस के नाराज नेता बदलेंगे पाला?
वीवो कंपनी पर लगा 52 हजार रुपये का जुर्माना , कूड़े का निस्तारण न करने पर ग्रेनो प्राधिकरण ने की कार...
स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में सक्षम मंडार ने झटका सिल्वर मेडल, ग्रेटर नोएडा का नाम किया रोशन
मुख्य न्यायाधीश पर जूता फेंके जाने की घटना के विरोध में अनुसूचित जाति कांग्रेस का धरना प्रदर्शन