नोएडा में श्रमिक आंदोलन पर सख्त नजर, अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा—स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में: डीजीपी

उच्चस्तरीय मॉनिटरिंग, भारी पुलिस बल तैनात, संवाद के जरिए समाधान पर जोर

नोएडा, 13 अप्रैल 2026। जनपद नोएडा में जारी श्रमिक आंदोलन को लेकर उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय स्तर से लगातार उच्चस्तरीय निगरानी रखी जा रही है। पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण और अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) अमिताभ यश कंट्रोल रूम से पल-पल की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और वरिष्ठ अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं।

प्रदेश शासन के निर्देश पर नोएडा पुलिस और प्रशासन श्रमिकों, प्रबंधन और अन्य संबंधित पक्षों के साथ लगातार संवाद और समन्वय स्थापित कर रहे हैं, ताकि स्थिति का शांतिपूर्ण और न्यायसंगत समाधान सुनिश्चित किया जा सके। प्रशासन का फोकस बातचीत और मध्यस्थता के जरिए विवाद सुलझाने पर है।

प्रभावित इलाकों में आम नागरिकों की सुविधा और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यकतानुसार रूट डायवर्जन लागू किया गया है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से प्रभावित क्षेत्रों की ओर न जाएं और वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें, जिससे दैनिक जीवन प्रभावित न हो।

कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए नोएडा और आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों में व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। बड़ी संख्या में स्थानीय पुलिस, पीएसी, पैरामिलिट्री फोर्स, राजपत्रित अधिकारी और थाना प्रभारी तैनात किए गए हैं। नोएडा से लेकर पड़ोसी जिलों तक स्थिति पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

वहीं, सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जा रही है। अब तक दो एक्स (X) हैंडल्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। इसके अलावा 50 से अधिक संदिग्ध बॉट हैंडल्स चिन्हित किए गए हैं, जो पिछले 24 घंटे में बनाए गए और श्रमिक आंदोलन को लेकर भ्रामक सूचनाएं फैलाने में सक्रिय पाए गए हैं। प्रारंभिक जांच में इसे एक संगठित षड्यंत्र की आशंका से जोड़ा जा रहा है। इन सभी हैंडल्स के डिजिटल ट्रेल की विस्तृत जांच एसटीएफ द्वारा की जाएगी।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे किसी भी अपुष्ट वीडियो, पोस्ट या संदेश पर भरोसा न करें और केवल आधिकारिक स्रोतों से प्राप्त जानकारी को ही सही मानें।

सायंकाल 7 बजे पुलिस मुख्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से डीजीपी राजीव कृष्ण ने एडीजी कानून-व्यवस्था अमिताभ यश के साथ नोएडा के सभी थानाध्यक्षों और अधिकारियों को संबोधित किया। उन्होंने निर्देश दिए कि श्रमिकों के साथ संवेदनशीलता और संयम के साथ संवाद बनाए रखा जाए तथा किसी भी स्थिति में कानून-व्यवस्था बिगड़ने न दी जाए।

डीजीपी ने स्पष्ट कहा कि जो भी असामाजिक तत्व अराजकता फैलाने, आगजनी, तोड़फोड़ या अफवाह फैलाने में शामिल पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, सार्वजनिक और निजी संपत्ति को हुए नुकसान की भरपाई भी दोषियों से कराई जाएगी।

उन्होंने आमजन को आश्वस्त करते हुए कहा कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और उत्तर प्रदेश पुलिस शांति, सुरक्षा और जनसुविधा बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

यह भी देखे:-

यूपी-रेरा के 32वें रियल एस्टेट एजेंट प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत
पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के हित में संचालित हैं कई जनकल्याणकारी योजनाएं
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ आयोजन पर दी महत्वपूर्ण प्रतिक्रिया, कहा – समस्या से समाधान का ...
BSP संस्थापक कांशीराम की जयंती पर भीम आर्मी ने किया आजाद समाज पार्टी ASP की घोषणा
जेपीएनआईसी परियोजना पर योगी सरकार का बड़ा फैसला, भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरी सपा सरकार की योजना अब ...
योग्य गुरु मिले तो कोई भी मनुष्य अयोग्य नहीं : सीएम योगी
व्यापारियों संग पुलिस बैठक में समस्या समाधान व चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराए जाने पर जोर
लखनऊ में मुख्यमंत्री का बड़ा बयान: “फियर जोन” से “फेथ जोन” बना उत्तर प्रदेश
बिलासपुर में ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे रामलला का अभिषेक, अयोध्या में भव्य समारोह की तैयारियाँ तेज
गोरखपुर में पुलिसिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर को मिली बड़ी सौगात, योगी सरकार से 800 करोड़ की परियोजनाएँ जारी
डोर टू डोर जनसंपर्क कर आप प्रत्याशी पूनम ने मांगे वोट
यूपी में अपैरल कौशल क्रांति को मिलेगी नई रफ्तार, एनएईसी–एससीवीटी एमओयू से एक लाख युवाओं को मिलेगा रो...
उच्च एवं तकनीकी शिक्षा में एआई बनेगा परिवर्तन का आधार: एकेटीयू में दो दिवसीय "एआई मंथन–2026" का समाप...
योगी सरकार का बड़ा कदम: 14 लाख गर्भवती महिलाओं को फ्री अल्ट्रासाउंड की सुविधा, ई-रुपी वाउचर से मिलेग...
कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों से संविधान व लोकतंत्र को खतरा : सीएम योगी