55 वर्ष के बुजुर्ग ने किया 12 साल के बच्चे के साथ कुकर्म

ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के खेड़ी भनोत गांव में 55 वर्ष के बुजुर्ग ने 12 वर्ष के बच्चे के साथ कुकर्म किया। यह घटना बीती 30 मार्च की है। पीड़ित थाने के चक्कर काट रहा है। उसकी मुकदमा नहीं लिखा गया पीड़ित के परिजनों ने एसएसपी शिकायत की उनके आदेश के बाद ही मुकदमा लिखा गया। आरोपी बुजुर्ग पहले भी कई बच्चों के साथ कुकर्म की घटनाओं को अंजाम दे चुका है।
बीती 30 मार्च को खेड़ी भनोत गांव में 55 वर्ष बुजुर्ग कालू ने 12 साल के बच्चे को अपनी हवस का शिकार बनाया। आरोपी की किराना की दुकान है। जिसे आरोपी कालू ने बच्चे को बहला-फुसलाकर एकांत जगह ले गया। उसने बच्चे के साथ कुकर्म किया। बच्चे की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे और आरोपी भीड़ को आता देख मौके से फरार हो गया। बच्चा लहूलुहान हालत में पड़ा हुआ था। बच्चे को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है ग्रामीणों का कहना है कि बच्चा दुकान पर सामान लेने के लिए गया था। उसी दौरान बच्चे को बहला-फुसलाकर एकांत में ले जाकर उसके साथ कुकर्म किया। और आरोपी कालू पहले भी कई बच्चों के साथ कुकर्म जैसी घटनाओं को अंजाम दे चुका है। जिस बच्चे के साथ आरोपी ने कुकर्म किया है। उसका पिता नहीं है। उनकी कुछ समय पहले मौत हो चुकी है।
सूरजपुर कोतवाली प्रभारी पंकज राय का कहना है कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपी को जल्द से जल्द पकड़ लिया जाएगा। और मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

यह भी देखे:-

हथियार की नोंक पर महिला से लूट, नाराज ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
लुकसर में हुए हत्याकांड के दो वांटेड पुलिस मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने किया गिरफ्तार
डबल मर्डर का आरोपी गिरफ्तार , 50 हज़ार का था ईनाम
बंद पड़ी फैक्ट्री में चोरी करने वाले दो गिरफ्तार
महंगे शौख पूरा करने के लिए 10 वीं व 12 वीं के छात्र ने ऐसा रास्ता अपनाया पहुँच गए हवालात, पढ़ें
नोएडा में 6 शातिर बदमाश गिरफ्तार, 60 किलो एल्यूमिनियम बरामद
निर्माणाधीनसाइट पर लूटपाट करने में विफल रहे बदमाश, गार्ड के लगे छर्रे
कार पर गिरा पेड़ दो लोग घायल
हनी ट्रैप में फंसाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार
पहले दोस्ती , फिर नाबालिग से दुष्कर्म कर ब्लैकमेल , दो आरोपी गिरफ्तार
नाबालिग को छेड़ने के आरोप में इलेक्ट्रिशियन गिरफ्तार
नोएडा के एसएसपी वैभव कृष्ण सस्पेंड, पांच आईपीएस अधिकारी का ट्रांसफर, वैभव कृष्ण के विडियो की ...
हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार, हत्या में इस्तेमाल तमंचा, कारतूस व कार बरामद
गैंगस्टर में वांटेड आरोपी गिरफ्तार
रैकी कर घरों में चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार, साढ़े दस लाख की ज्वैलरी बरामद
घर के भेदी पंडित और माली ने मिलकर की थी चोरी की वारदात