लेबर स्ट्राइक के बीच आर्या फैशन्स का जागरूकता सत्र, श्रमिकों से शांति बनाए रखने की अपील

नोएडा/ग्रेटर नोएडा: नोएडा और ग्रेटर नोएडा में चल रही लेबर स्ट्राइक और उद्योग-श्रमिकों के बीच बने तनावपूर्ण माहौल के बीच आर्या फैशन्स ने अपने कर्मचारियों के लिए एक जागरूकता सत्र आयोजित किया। इस दौरान श्रमिकों और स्टाफ को मौजूदा स्थिति में संयम और समझदारी से काम लेने का संदेश दिया गया।

संस्थापक डॉ. खुशबू सिंह ने सभी कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों, अधूरी जानकारियों और भ्रामक वीडियो से प्रभावित होने से बचना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी के बहकावे में आकर कोई भी ऐसा कदम न उठाएं, जिससे कानून व्यवस्था प्रभावित हो।

उन्होंने श्रमिकों से अपील की कि यदि कोई समस्या या मांग है तो उसे शांतिपूर्ण और कानूनी माध्यमों से ही रखा जाए। उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि श्रमिकों के हित में सरकार और प्रशासन जो भी निर्णय लेंगे, आर्या फैशन्स उनका पूरा समर्थन करेगा।

सत्र के दौरान कर्मचारियों से धैर्य बनाए रखने, अफवाहों से दूरी रखने और अपने आसपास सकारात्मक व शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने की अपील की गई। कंपनी प्रबंधन ने दोहराया कि संस्था का हर सदस्य समाज में शांति, सौहार्द और अनुशासन बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

यह भी देखे:-

निकाय चुनाव में कानून तोड़ने वालों को बख्शा नहीं जायेगा - डीएम बी.एन सिंह , ड्रोन कैमरे से होगी मतदा...
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के सामाजिक कार्य विभाग में शिक्षक दिवस का आयोजन
राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान को मान्यता मिली, अब होगी एमबीबीएस की पढ़ाई
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में शॉर्ट फिल्म "सेल्फी प्लीज़" की भावनात्मक स्क्रीनिंग, दर्शकों ने सराहा स...
इंटरमीडिएट के छात्रों को किया सम्मानित
निशुल्क आंख जांच और योगा शिविर में 50 लोगों को मिला लाभ, वृद्धाश्रम में सर्वोदय ममता फाउंडेशन की सरा...
जहांगीरपुर: श्री रामायण मेला समिति की नई कार्यकारणी गठित, सुरेंद्र शर्मा सरल बने अध्यक्ष
‘पहल’ ने आनंद निकेतन वृद्धसेवा आश्रम में कंबल वितरित कार्यक्रम किया
अवैध शराब और गांजा बेचने वाले सात आरोपी नोएडा पुलिस के हत्थे चढ़े
ग्रेटर नोएडा में अंतरराष्ट्रीय सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप कल से, 15 देशों के खिलाड़ी होंगे शामिल
जीबीयू के रजिस्ट्रार डॉ विश्वास त्रिपाठी को स्वीडन में मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मान, बने एडजंक्ट प्रोफे...
GIMS AI स्टार्टअप क्लिनिक का विस्तार, GIMS–MGUG–MPIT के बीच ऐतिहासिक MoU
यूपी: कानपुर से होगी सपा के अगस्त क्रांति समारोह की शुरुआत, पिछड़ा वर्ग सम्मेलन से लामबंदी होगी तेज
विधानसभा चुनाव : कांग्रेस की अहम बैठक में राहुल और प्रियंका, चुनाव रणनीति पर होगी चर्चा
गांधी परिवार को चार्जशीट में घसीटने पर कांग्रेस का फूटा गुस्सा, सूरजपुर कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्श...
आईआईएलएम में बॉयोटेक्नोलॉजी विभाग द्वारा सेमिनार का आयोजन