छात्रों ने निकाली जागरूकता अभियान रैली

ग्रेटर नोएडा। सामाजिक संगठन महिला उन्नति संस्था भारत द्वारा चलाये जा रहे शिक्षा जागरूकता अभियान के तहत ग्रेटर नोएडा के सुथ्याना स्थित जय शंकर मैमोरीयल पब्लिक स्कूल और हबीबपुर स्थित रोज़ पब्लिक स्कूल के बच्चो के साथ मिलकर शिक्षा जागरूकता मार्च का आयोजन किया । मार्च मे बच्चो ने बेटी बचाओ – बेटी पढाओ , बेटा बेटी एक समान – दोनो को दे विद्या दान और शिक्षित नारी – सशक्त नारी जैसे नारे लगाकर लोगो को शिक्षा का संदेश दिया । इस अवसर पर संस्था के संस्थापक डा राहुल वर्मा ने कहा कि संस्था ने स्कूली बच्चो के माध्यम से लोगो को शिक्षा के प्रति जागरूक करने का बीड़ा उठाया है जिसके माध्यम से जनपद के अलग अलग क्षेत्रों मे शिक्षा को लेकर जागरूक किया जा रहा है । इस अवसर पर जय शंकर मैमोरीयल पब्लिक स्कूल के चेयरमैन नरेश वर्मा ने बेटियों को ज्यादा से ज्यादा शिक्षित करने के उद्देश्य से स्कूल प्रशासन द्वारा निःशुल्क प्रवेश की वयवस्था की है तथा गरीब बेटियों को निःशुल्क शिक्षा देने का निर्णय किया है । मार्च मे अनिल भाटी , संस्था की दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सरिता सिंह , गीता भाटी ,अमन दीपकौर ,सोनिया सिंह ,हरेंद्र आनंद और मास्टर संतोष कुमार सहित सैकड़ो स्कूली बच्चो ने हिस्सा लिया ।

यह भी देखे:-

शारदा विश्वविद्यालय ने स्वास्थ्य, खेल और सशक्तिकरण पहलुओं के साथ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 मनाय...
"एक राष्ट्र, एक चुनाव" पर महिला और सामाजिक संगठनों का संवाद सम्मेलन: जीएन ग्रुप शिक्षण संस्थान में प...
गलगोटिया विश्विद्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन
लॉयड कॉलेज में नवीन विचारों और टेक्नोलॉजी को बढ़ावा देने के लिए दो दिवसीय “हेल्थ-ए -थॉन“ का हुआ सफल ...
फीस नियामक अधिनियम के तहत ही बच्चों से ली जाती है फीस: फादर एल्विन पिन्टो, प्रधानाचार्य सेन्ट जोसेफ...
शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन
साइबर क्राइम से आजादी कार्यक्रम का आयोजन किया गया
यूनेस्को इंडिया अफ्रीका हैकथान में जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने विदेशी प्रतिभागियों के किया स्वागत,...
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय ने नवाचार को बढ़ावा देने के लिए 1 करोड़ रुपये का शोध कोष प्रस्तावित किया
एपीजे इंटरनेशनल स्कूल को सर्वोत्तम विद्यालय पुरस्कार
जीबीयू और एचसीएल फाउंडेशन के बीच एमओयू, 500 से अधिक युवा खिलाड़ियों को मिलेगा सशक्तिकरण
मरीजों के बेहतर इलाज हेतु छात्रों को निरंतर शोध करना जरूरी - डॉ. एच0एम0एस0 रेहान, आईटीएस डेंटल कॉले...
केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने CISF कैंप सूरजपुर में किया केंद्रीय विद्यालय का शिलान्यास
गलगोटिया विश्वविद्यालय का मीडिया स्कूल देश के सर्वश्रेष्ठ संस्थानों में सबसे कम फीस लेने में प्रथम
एकेटीयू द्वारा रद्द किए गए परीक्षाओं की नई समय सारणी जारी
एमिटी यूनिवर्सिटी : “सुपरिंटेलीजेन्स एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” विषय पर हुई चर्चा