साईं अक्षरधाम मंदिर में सामूहिक विवाह का आयोजन, वर-वधू को मिला समाज का आशीर्वाद

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर डेल्टा-3 स्थित साईं अक्षरधाम मंदिर में समाजसेवा की एक सराहनीय पहल देखने को मिली, जहां मंदिर ट्रस्ट और साईं पाठशाला के सहयोग से दो जरूरतमंद कन्याओं का विवाह संपन्न कराया गया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में महिलाओं और स्थानीय लोगों ने पहुंचकर नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया।

मंदिर का संचालन ट्रस्टी विपिन अग्रवाल और मीना अग्रवाल की देखरेख में किया जा रहा है। इसी परिसर में लक्ष्मी सूर्यकला के नेतृत्व में साईं अक्षरधाम पाठशाला संचालित होती है, जहां आसपास के मजदूर और कामगार परिवारों के सौ से अधिक बच्चों को निःशुल्क शिक्षा दी जाती है। इस कार्य में समाज के लोगों का भी लगातार सहयोग मिल रहा है।

विवाह समारोह से पहले शुक्रवार को मेहंदी और संगीत का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शनिवार को वैदिक विधि-विधान के साथ विवाह सम्पन्न हुआ। बारात आगमन, जयमाल और मंत्रोच्चारण के बीच पूरे रीति-रिवाज से कार्यक्रम संपन्न कराया गया।

इस मौके पर महिला उत्थान मंडल, महिला शक्ति सामाजिक संगठन समेत कई सामाजिक संगठनों के सदस्य मौजूद रहे। मंदिर ट्रस्ट के सभी सदस्य भी कार्यक्रम में सक्रिय रूप से शामिल रहे।

लक्ष्मी सूर्यकला ने बताया कि इनमें से एक कन्या के माता-पिता नहीं हैं, ऐसे में मंदिर ट्रस्ट ने आगे बढ़कर उसका कन्यादान किया। उन्होंने इस आयोजन में सहयोग देने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में साईं सेवक रमेश चंदानी, गरिमा चंदानी, पंडित विकास, आलोक सिंगल, लाल सिंह, शारदा सिन्हा, रूपा गुप्ता सहित अनेक लोगों ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया और उनके सुखद भविष्य की कामना की।

यह भी देखे:-

रोजगार, विस्थापन और नोएडा एयरपोर्ट नौकरियों पर संघर्ष का ऐलान, कान्हा वत्स बने भारतीय किसान यूनियन भ...
मूलभूत समस्याओं से जूझ रहे साया जिओन  सोसाइटी  के रेजिडेंट, साया प्रबंधन के खिलाफ धरने पर बैठे 
प्रेस विज्ञप्ति: जिला कांग्रेस कमेटी गौतमबुद्ध नगर द्वारा महाराष्ट्र के विधायक श्री हेमंत ओगले का स्...
लोकेश भाटी बने समाजवादी पार्टी मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य
सत्यनिष्ठ पत्रकारिता समृद्ध और सशक्त भारत के निर्माण के लिए आवश्यक
अर्धनग्न होकर बीकेयू लोक शक्ति कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
रेसिडेंट्स के सूझबुझ से सोसाइटी में टला बड़ा हादसा, पढ़ें पूरी खबर
विधायक तेजपाल नागर ने किया सुदृढ़ीकरण के कार्य का शिलान्यास
यूपी रोडवेज की बस खंभे से टकराई, दर्जन भर यात्री घायल
उच्च शिक्षा में भारतवर्ष के शीर्ष 50 विशिष्ट शिक्षकों में डाॅ. विकास सिंह चयनित हुए
किसान एकता संघ ने मैक्सन जोर बाग ग्रुप पर धरना प्रदर्शन कर की पंचायत
शारदा विश्वविद्यालय पहुंचे  सद्गुरु,  "मिट्टी बचाओ" (Save Soil)  अभियान के तहत छात्रों को किया जागरू...
989 गांवों की बिलासपुर रियासत हुआ करती थी दनकौर-बिलासपुर में बस अड्डा व यात्री शेड न होने से यात्रि...
जेवर विधायक से आश्वासन मिलने पर लोगों ने खोला जाम , ट्रक के कुचलने से दो की हुई थी मौत
उपद्रवी व ट्रैफिक रूल्स तोड़ने  वाले अब ऐसे होंगे पुलिस के कैमरे में  कैद
क्षत्रिय समाज के उत्थान को नई रफ्तार: क्षत्रिय जागरण मंच की बैठक में 500 सदस्यीय कार्यकारिणी लक्ष्य,...