नोएडा फेस-1 पुलिस का एक्शन: 105 टैट्रा पैक अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

नोएडा: थाना फेस-1 पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी बरामदगी की है। पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस और बीट पुलिसिंग की मदद से सेक्टर-5 क्षेत्र में छापेमारी कर 105 टैट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ एक आरोपी को दबोच लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान निजामुद्दीन पुत्र सरफुद्दीन (उम्र 30 वर्ष) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से ग्राम बगाह, थाना बगाह, जिला पश्चिमी चंपारण (बिहार) का निवासी है और वर्तमान में मद्रासी कॉलोनी, केशोपुर मंडी, थाना विकासपुरी, नई दिल्ली में रह रहा था।

पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से अवैध शराब की तस्करी में लिप्त था और क्षेत्र में सप्लाई करता था। गिरफ्तारी के दौरान उसके कब्जे से 105 टैट्रा पैक अवैध देशी शराब बरामद की गई है।

इस संबंध में थाना फेस-1, नोएडा में मु0अ0सं0 169/2026 के तहत धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस तरह के अपराधों में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी देखे:-

नोएडा : ट्रांसफार्मर से तेल चोरी, करने वाले गिरोह का पर्दाफाश पांच गिरफ्तार
नोट उड़ाना पड़ा भारी, पुलिस ने किया गिरफ्तार
बिल्लू दुजाना गैंग का सदस्य गिरफ्तार, अवैध तमंचा कारतूस बरामद
अवैध सरिया माफिया को किया गिरफ्तार
युवती को गोली मारकर युवक ने खुद को भी गोली से उड़ाया
गैंगस्टर की कार्रवाई के बाद सुंदर भाटी गैंग का सदस्य गिरफ्तार
पुलिस एनकाउंटर में जेवर गैंगरेप हत्या का आरोपी बदमाश घायल, चार गिरफ्तार, बावरिया गिरोह के हैं बदमाश
अवैध सम्बन्ध के कारण हुआ मर्डर , दो गिरफ्तार
नोएडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मोबाइल स्नैचर सुमित गिरफ्तार, 5 दोपहिया वाहन, 2 मोबाइल व अवैध चाकू बरा...
सूरजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, 9 चोरी के मोबाइल और हथियार बरामद
मामूली कहासुनी में युवक को गोली मारी
व्यापारी से पांच लाख की मांगी रंगदारी, पहुंचे हवालात
बाईक बोट कम्पनी का एक और डायरेक्टर गिरफ्तार
चोरी की बाइकों के साथ वाहन चोर गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा में युवक की हत्या, पत्नी और साले हिरासत में, पुलिस कर रही जांच
शराबी पिता ने अपने दोनों बेटों को दिया जहर, फिर खुद खाया जहर, पिता व एक पुत्र की मौत