सिटी हार्ट स्कूल में हुआ दंत शिविर का आयोजन

सिटी हार्ट स्कूल में मनाया गया राष्ट्रीय ओरल हेल्थ दिवस

दादरी कटहरा रोड स्थित सिटी हार्ट अकादमी स्कूल में राष्ट्रीय ओरल हेल्थ दिवस के उपलक्ष में एक दंत शिविर का आयोजन किया गया। यह आयोजन सरकार की तरफ से राष्ट्रीय स्तर पर किया जा रहा है। स्कूल की प्रधानाचार्य रुचि भाटी ने बताया यह आयोजन बच्चों को जागरूक करने के लिए राष्ट्र स्तर पर किया जा रहा है। यह आयोजन 20 मार्च से 20 अप्रैल तक विशेष अभियान के तहत आयोजित किया जा रहा है। आज सिटी हार्ट स्कूल में भी राष्ट्रीय ओरल हेल्थ दिवस मनाया गया। जिसमें मुख्य रूप से डॉक्टर बिंदु चतुर्वेदी, डॉक्टर आलोक कुमार व आई टी एस की तरफ से डॉक्टर राहुल जोशी ने बच्चों का दंत परीक्षण किया। इस कार्यक्रम में बच्चों ने दांतों से संबंधित बीमारियों के बारे में जानकारी प्राप्त करी। जिन बच्चों को दांतों से संबंधित कोई अधिक समस्या थी उन्हें सरकारी हॉस्पिटल दादरी के लिए कहा गया कि आप वहां फ्री में अपना इलाज कर सकते हैं। इस आयोजन पर स्कूल के डायरेक्टर संदीप भाटी ने सरकारी अस्पताल के अधीक्षक डॉ रविंद्र कुमार फार्मेसिस्ट कपिल चौधरी व उनकी डॉक्टरों की टीम का आभार व्यक्त किया। स्कूल के डायरेक्टर संदीप भाटी ने सभी डॉक्टरों का पुष्प गुच्छ व पटका पहना कर इस अच्छे व नेक कार्य के लिए सम्मानित किया।

इस दौरान तकरीबन 250 बच्चों के दांतों की सघन जांच की गई। बच्चों ने भी आयोजित शिविर का भरपूर लाभ लिया।

यह भी देखे:-

एकेटीयू विद्यार्थियों को इंजीनियरिंग के नये क्षेत्रों में करेगा प्रशिक्षित
लॉयड कॉलेज में एचआर कॉन्क्लेव का आयोजन
योग और स्वास्थ्य - कटि-शक्ति विकासक (कमर की ताकत बढ़ाने वाले व्यायाम), बता रहे हैं योग गुरु ऋषि व...
एनआईटी में हैकाथान 2022 के सॉफ्टवेयर एडिशन का शानदार आगाज
ग्रेटर नोएडा : स्कूलों में रही दिवाली पर्व की धूम, बच्चों ने रंगोली सजाकर पटाखे न चलाने की शपथ ली, द...
AQUAQUEST 2019 was held at Ryan International School
सेक्टर डेल्टा टू में भारतीय योग संस्थान के द्वारा नि:शुल्क पांच दिवसीय शिविर योग शुरू - आलोक नागर
वेदार्णा फाउंडेशन द्वारा आयोजित किया गया योग प्रशिक्षण शिविर
CORONA UPDATE : टॉप टेन की सूची से निकला गौतमबुद्ध नगर, क्या है हाल, जानिए
बीपीबीडी इंटरनेशनल एकेडमी में  टैलेंट टाइटन्स  कार्यक्रम का आयोजन हुआ 
डॉ. विनोद "प्रसून" महाराष्ट्र राज्य पाठ्यपुस्तक निर्माण मंडल, "बालभारती" पुणे में भाषा विशेषज्ञ के र...
CORONA UPDATE  : जानिए गौतमबुद्ध नगर का क्या है हाल 
डॉ. अमित गुप्ता बने आरएसएसडीआई राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य
बैंक की एचआर हेड ने दिए करियर टिप्स: GL बजाज में हुआ प्रेरणादायक सेशन
जीएल बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट और रीसर्च को मिला एजुकेशन इम्पैक्ट अवार्ड्स।
जिले में 21- 22 सितंबर को सभी स्कूल बंद रहेंगे, डीएम के आदेश पर शिक्षा विभाग ने स्कूलों को बंद करने ...