बाराही मेला-2026 में सजी सुरों की महफिल: बलराम बैसला एंड पार्टी की रागनियों पर झूमा सूरजपुर

सूरजपुर, 9 अप्रैल 2026। प्राचीन एवं ऐतिहासिक बाराही मेला-2026 के अंतर्गत आयोजित सांस्कृतिक संध्या में बलराम बैसला एंड पार्टी के कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से मेला प्रांगण को सुरमयी बना दिया। एक से बढ़कर एक रागनियों ने दर्शकों को देर रात तक बांधे रखा।

बलराम बैसला और कोमल चौधरी की जोड़ी ने ‘नरसी भात’ पर आधारित सवाल-जवाब शैली की रागनी प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी। वहीं नन्हे कलाकार हर्षित विधुड़ी ने ‘द्रौपदी चीरहरण’ प्रसंग पर आधारित रागनी प्रस्तुत कर दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया। बाल कलाकार आरव भाटी ने भजन प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बना दिया, जिस पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं।

इसके अलावा निशांत भाटी सहित अन्य कलाकारों ने भी बेहतरीन प्रस्तुतियां दीं, जबकि शगुन चौधरी और कशिश चौधरी ने अपने नृत्य से मंच पर ऊर्जा भर दी।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में करप्शन फ्री इंडिया के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय मौजूद रहे, जिन्हें शिव मंदिर सेवा समिति की ओर से सम्मानित किया गया। विशिष्ट अतिथियों का भी माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

मीडिया प्रभारी मूलचंद शर्मा ने बताया कि 11 अप्रैल को मेले में कवि सम्मेलन का आयोजन होगा, जिसमें प्रसिद्ध गीतकार Santosh Anand सहित कई कवि अपनी प्रस्तुतियां देंगे।

पूरे कार्यक्रम के दौरान मेला प्रांगण में उत्साह, संस्कृति और भक्ति का अनोखा संगम देखने को मिला, जहां दर्शकों ने कलाकारों की प्रस्तुतियों का भरपूर आनंद लिया।

यह भी देखे:-

गंगा किनारे कल्पवृक्ष रोपकर मुख्यमंत्री ने किया वृक्षारोपण महाभियान 2023 का शुभारंभ
प्रशासन ने बिल्डर को दिलाया जमीन पर कब्ज़ा, विरोध कर रहे 70 किसान हिरासत में लिए गए
विश्व शांति एवं विकास हेतु आई.टी.एस इंजीनियरिंग कॉलेज में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का का आयोजन
चार मूर्ति चौक पर अंडरपास निर्माण में तेजी: ग्रेटर नोएडा वेस्ट को ट्रैफिक राहत की उम्मीद
एकेटीयू और टी हब हैदराबाद मिलकर बढ़ावा देंगे नवाचार और स्टार्टअप्स को
ग्रेटर नोएडा में जगह-जगह आयोजित हुआ कार्यक्रम "एक दीप शहीदों के नाम"
शांति समिति की बैठक में आपसी सद्भाव की अपील
GPL 4 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में रोजा और लडपुरा की होगी भीडंत
सेक्टर ईकोटेक-8 को विकसित करने में खर्च होंगे 8 करोड़
देखें LIVE ,  सम्राट मिहिर भोज जी की प्रतिमा का अनावरण व राजकीय बालिका इंटर कॉलेज का उद्घाटन करते मु...
ग्रेटर नोएडा में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को अनिवार्य रूप से लागू करे प्राधिकरण : गोल्डन फेड...
जीएल बजाज कॉलेज में "सतत विकास और वैश्विक हरित" पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ
जनगणना-2027 की तैयारियों पर कलेक्ट्रेट में बैठक, जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश
जिम्स ने टीबी उन्मूलन के लिए उठाए ठोस कदम, 100 दिन के अभियान पर संगोष्ठी आयोजित
रामलाल वृद्ध आश्रम एवं गौशाला के सहायतार्थ श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन, सेवा और भक्ति का संदेश
ग्रेटर नोएडा : बीटा 1 सेक्टर में लोगों का जीना हुआ दुश्वार