एचआईएमटी ग्रुप में ‘मंथन’ संगोष्ठी: अनुशासन और काउंसलिंग पर मंथन, शिक्षाविदों ने दिए अहम सुझाव
ग्रेटर नोएडा। HIMT Group of Institutions में वार्षिक संगोष्ठी “मंथन” का सफल आयोजन किया गया, जिसमें देश के वरिष्ठ शिक्षाविदों और अधिवक्ताओं ने भाग लेकर शिक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपने विचार साझा किए। इस वर्ष संगोष्ठी का विषय “शिक्षा में अनुशासन एवं काउंसलिंग का छात्रों के व्यवहार व उनके शैक्षिक परिणाम पर प्रभाव” रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ चेयरमैन एच.एस. बंसल के स्वागत संबोधन से हुआ। उन्होंने कहा कि अनुशासन, काउंसलिंग और नैतिकता शिक्षा के तीन महत्वपूर्ण स्तंभ हैं, जो छात्रों को सही दिशा प्रदान करते हैं। वहीं ग्रुप डायरेक्टर प्रो. (डॉ.) सुधीर कुमार ने अपने संबोधन में अनुशासन को शिक्षा की आधारशिला बताते हुए कहा कि बिना दिशा के प्रतिभा भटक जाती है।
संगोष्ठी के दौरान विशेषज्ञों ने इस बात पर जोर दिया कि संतुलित अनुशासन और प्रभावी काउंसलिंग से छात्रों के व्यवहार में सकारात्मक बदलाव आता है और उनके शैक्षणिक परिणाम बेहतर होते हैं।
कार्यक्रम में ग्रुप के सचिव अनिल कुमार बंसल और संयुक्त सचिव अनमोल बंसल ने अतिथियों का स्वागत किया। अंत में सभी डेलीगेट्स को स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया गया और अतिथियों के लिए भव्य भोज का आयोजन भी किया गया।
कार्यक्रम का समापन आईटी विभाग के एचओडी नरेंद्र उपाध्याय के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। इस अवसर पर कार्यकारी निदेशक डॉ. विक्रांत चौधरी, प्रो. (डॉ.) पंकज कुमार, प्रो. (डॉ.) अनुज मित्तल, प्रो. (डॉ.) अमित सिंह, डॉ. मनोरमा, डॉ. दिनेश कुमार, कविता चौधरी सहित अनेक फैकल्टी सदस्य और स्टाफ मौजूद रहे।
