जिला पंचायत सदस्य अंशु सूरज मावी ने शकलपुरा में किया डिग्री कॉलेज रोड का उद्घाटन
राजेश पायलट महाविद्यालय के मुख्य गेट तक बनेगी सीसी रोड
जिला पंचायत द्वारा बनवायी जा रही सड़क का उदघाटन वार्ड 13 की जिला पंचायत सदस्य अंशु सूरज मावी ने महाविद्यालय की प्रबंध समिति के साथ नारियल फोड़कर किया।
बता दें कि यह सड़क ग्राम पंचायत शकलपुरा में बंथला नहर रोड से राजेश पायलट डिग्री कॉलेज के मुख्य गेट तक बनेगी।
महान किसान नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय राजेश पायलट के नाम पर बने इस महाविद्यालय के मुख्य गेट तक जाने वाली इस कच्ची सड़क को बनवाने की मांग पिछले कई वर्षों से की जा रही थी लेकिन अब भाजपा नेता ईश्वर मावी की पुत्र वधु और जिला पंचायत सदस्य अंशु सूरज मावी द्वारा इस सड़क को कंक्रीट से बनवाया जा रहा है।
जिला पंचायत सदस्य अंशु सूरज मावी ने बताया कि लगभग 12 लाख रुपए की लागत से इस सड़क को बनाया जाएगा उन्होंने बताया कि महाविद्यालय में पढ़ने वाले सैकड़ों छात्र छात्राओं को पहले जरा सी बरसात होने पर कीचड़ से होकर निकलना पड़ता था लेकिन अब उन्हें इस समस्या से छुटकारा मिल जाएगा उन्होंने कहा कि महाविद्यालय को जोड़ने वाली दोनों सड़कों को बनवाने का उनका मुख्य उद्देश्य था जो आज पूरा हो गया है अभी कुछ दिनों पहले चिरोड़ी रोड से महाविद्यालय आने वाली सड़क को भी जिला पंचायत द्वारा बनवाया गया था।
इस अवसर राजेश पायलट डिग्री कॉलेज के मैनेजर विजयपाल कसाना व मा. राजपाल कसाना ने कहा कि जिला पंचायत सदस्य अंशु सूरज मावी ने एक सड़क की जगह दो दो सड़कों का तोहफा महाविद्यालय को दिया है व हमारी वर्षों पुरानी मांग को पूरा किया है इसके लिए हम जिला पंचायत सदस्य अंशु सूरज मावी का आभार व्यक्त करते हैं।
उद्घाटन समारोह में पहुँचने पर ग्रामीणों ने भाजपा नेता ईश्वर मावी और जिला पंचायत सदस्य अंशु सूरज मावी का फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।
उदघाटन समारोह में प्रधान शिवकुमार कसाना, प्रधान नानक कसाना, चौ. वीर सिंह नंबरदार, मास्टर ज्ञानचंद, प्रधान शिवानंद, बबली प्रधान, प्रधानाचार्य दुष्यंत सिंह, प्रधान हरेंद्र कसाना, आज़ाद कसाना, मास्टर श्रीपाल, डॉ. योगेन्द्र बैसला, अशोक भाटी, बाबा इंद्रपाल, पंकज प्रधान, राजकुमार कसाना, बिज्जे ठेकेदार व मनोहर मावी सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।
