गलगोटिया विश्वविद्यालय का प्लेसमेंट रिकॉर्ड: 4700 से ज्यादा छात्रों को मिली नौकरी, 60 लाख तक पैकेज
ग्रेटर नोएडा, अप्रैल 2026। Galgotias University ने प्लेसमेंट के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए बैच 2026 के 4700 से अधिक विद्यार्थियों को रोजगार दिलाया है। इस शानदार प्रदर्शन ने एक बार फिर विश्वविद्यालय की मजबूत शैक्षणिक व्यवस्था और इंडस्ट्री से गहरे जुड़ाव को साबित किया है।
इस वर्ष कैंपस प्लेसमेंट में कई बड़ी कंपनियों ने हिस्सा लिया और बड़ी संख्या में छात्रों का चयन किया। विश्वविद्यालय के अनुसार, इस साल का सबसे उच्च पैकेज 60 लाख रुपये प्रतिवर्ष रहा, जबकि कई छात्रों को 15 लाख से 26.6 लाख रुपये तक के आकर्षक ऑफर मिले हैं।
विद्यार्थियों को इंडस्ट्री के अनुरूप तैयार करने के लिए विश्वविद्यालय ने विभिन्न इंडस्ट्री-ओरिएंटेड एकेडमिक सेंटर स्थापित किए हैं। इन केंद्रों पर छात्रों को प्रैक्टिकल ट्रेनिंग, नई तकनीकों का ज्ञान और वास्तविक कार्य अनुभव प्रदान किया जाता है, जिससे उनकी रोजगार क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होती है।
इसके अलावा 80 से अधिक छात्रों को प्रतिष्ठित कंसल्टिंग कंपनियों में बेहतरीन ऑफर प्राप्त हुए हैं, जो उनकी उच्च स्तरीय तैयारी और कौशल को दर्शाता है।
उधर, बी.टेक (एआई एवं एमएल) 2028 बैच की छात्राएं निकिता और यशिका जैन का चयन LinkedIn के कोचइन प्रोग्राम 2026 के लिए हुआ है, जो विश्वविद्यालय के छात्रों की वैश्विक स्तर पर बढ़ती पहचान को दर्शाता है, खासकर टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के सीईओ डॉ. ध्रुव गलगोटिया ने कहा कि संस्थान का लक्ष्य हमेशा ऐसे विद्यार्थियों को तैयार करना रहा है, जो भविष्य की चुनौतियों के लिए पूरी तरह सक्षम हों। उन्होंने कहा कि यह प्लेसमेंट परिणाम विश्वविद्यालय की गुणवत्ता और इंडस्ट्री कनेक्शन का प्रमाण हैं।
