विश्व स्वास्थ्य दिवस पर सर्वहा फाउंडेशन की पहल: हजारों लोगों तक पहुंचीं मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं
ग्रेटर नोएडा वेस्ट: Sarvaha Foundation ने World Health Day के अवसर पर वंचित और जरूरतमंद वर्गों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया। इस पहल के तहत संस्था ने हजारों लोगों तक पहुंच बनाते हुए उन्हें जरूरी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराईं और बुनियादी स्वास्थ्य देखभाल पर विशेष ध्यान दिया गया।
इन शिविरों में Sir Ganga Ram Hospital के अनुभवी चिकित्सकों ने लोगों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें परामर्श दिया। शिविर में पहुंचे लोगों को डॉक्टरों से निःशुल्क परामर्श, बुनियादी स्वास्थ्य जांच और आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराई गईं, जिससे बड़ी संख्या में लोगों को राहत मिली।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों में क्रॉनिक बीमारियों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और समय पर जांच के महत्व को समझाना था। संस्था की इस पहल को लोगों ने सराहा और बड़ी संख्या में लोग शिविरों में पहुंचे।
सर्वहा फाउंडेशन की संस्थापक एवं ट्रस्टी तथा लाइफ कोच आचार्या अनीता ने बताया कि एनसीआर क्षेत्र में अब तक 240 से अधिक स्वास्थ्य शिविर सफलतापूर्वक आयोजित किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि संस्था का लक्ष्य समाज के अंतिम पायदान तक बुनियादी स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है और भविष्य में भी यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।
