शेयर बाजार में मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा, मास्टरमाइंड गिरफ्तार

SEBI की शिकायत पर STF की बड़ी कार्रवाई, हरियाणा से आरोपी दबोचा

लखनऊ/गौतमबुद्धनगर, 9 अप्रैल 2026। शेयर बाजार में निवेश के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ स्पेशल टास्क फोर्स (STF) को बड़ी सफलता मिली है। एसटीएफ ने भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) से प्राप्त शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी रूपेश भारद्वाज को हरियाणा से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर लोगों को कई गुना रिटर्न का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने का आरोप है।

एसटीएफ के अनुसार, 8 अप्रैल 2026 को प्राप्त सूचना के आधार पर टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गुरुग्राम के सेक्टर-26 क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी मूल रूप से गाजियाबाद का रहने वाला है और वर्तमान में हरियाणा में रह रहा था।

जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी ने वर्ष 2022-23 में “X Traders Enterprises” नाम से एक फर्जी कंपनी बनाकर शेयर बाजार और आईपीओ में निवेश कराने का झांसा दिया। लोगों को अधिक मुनाफे का लालच देकर उनसे पैसे निवेश कराए गए। जब बड़ी संख्या में लोग इसके जाल में फंस गए, तो आरोपी गाजियाबाद स्थित ऑफिस बंद कर फरार हो गया और गुरुग्राम में छिपकर रहने लगा।

एसटीएफ ने बताया कि आरोपी की कंपनी SEBI में पंजीकृत नहीं थी और उसने फर्जी शेयर सर्टिफिकेट तक जारी किए। NCRP पोर्टल पर जांच के दौरान कर्नाटक, महाराष्ट्र, राजस्थान, गुजरात, पुदुचेरी और उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों से करीब 14 साइबर ठगी की शिकायतें दर्ज पाई गईं।

गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के पास से फर्जी आधार कार्ड, चार मोबाइल फोन, पैन कार्ड, बैंक पासबुक और बैंक स्टेटमेंट जैसे दस्तावेज बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने वर्ष 2020 में शेयर ट्रेडिंग सीखी थी और इसके बाद ठगी का नेटवर्क खड़ा कर लिया।

इस मामले में आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। गाजियाबाद के विजयनगर थाने में भी उसके खिलाफ धोखाधड़ी और आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।

यह भी देखे:-

होमगार्ड की हत्या के आरोप में दो सगे भाई गिरफ्तार
बालू का अवैध खनन करते तीन गिरफ्तार
पुल की टूटी रेलिंग बनी हादसे का सबब , नहर में कार पलटने से चार घायल
लग्जरी गाड़ियों से हो रही थी अवैध शराब की तस्करी, दादरी पुलिस ने पकड़ा
नोएडा में मोबाइल स्नेचिंग गैंग का पर्दाफाश, फेस-2 पुलिस ने 51 मोबाइल और चोरी की स्कूटी समेत दो शातिर...
25 हजार का इनामी कुख्यात भूमाफिया पप्पू यादव को गिरफ्तार सरकारी जमीन के अवैध दस्तावेज बनाकर कब्जा कर...
अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंदा मौत
व्यापारी की हत्या कर लूट करने वाले बदमाश गिरफ्तार
अवैध बालू खनन में ट्रैक्टर ट्राली जब्त, एक गिरफ्तार
गैंगस्टर एक्ट में वांटेड इनामी ठग गिरफ्तार
खाड़ी देशों में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले महिला सहित 11 गिरफ्तार
ईडी की बड़ी कार्रवाई, संजय भाटी और अन्य की करोड़ों रुपए की संपत्ति की अटैच
10 रुपये का लालच देकर पड़ोसी युवक ने बच्चे के साथ किया कुकर्म, खून से लथपथ मिला बच्चा
एसटीएफ नोएडा के हत्थे चढ़ा सुन्दर भाटी गैंग का गुर्गा, नोएडा में गिरफ्तार
मोबाईल पार्ट्स चोरी का पर्दाफाश, पूर्व कर्मचारियों ने कराई चोरी , चार गिरफ्तार
सोशल मीडिया पर युवती की फर्जी आईडी बनाकर अश्लील पोस्ट, मामला दर्ज