योगदा सत्संग सोसाइटी के तत्वावधान में नोएडा में भव्य भक्ति संध्या 18 अप्रैल को
नोएडा। योगदा सत्संग सोसाइटी ऑफ इंडिया के तत्वावधान में 18 अप्रैल 2026 को नोएडा में एक भव्य भक्ति संध्या का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन महान आध्यात्मिक गुरु परमहंस योगानंद द्वारा पश्चिम में भक्ति कीर्तन की परंपरा के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में किया जा रहा है। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं को भक्ति संगीत और कीर्तन के माध्यम से आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव कराने की तैयारी की गई है।
आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम की शुरुआत शाम 6:30 बजे परिचय सत्र से होगी, जो 7:00 बजे तक चलेगा। इसके बाद 7:00 बजे से 7:45 बजे तक भक्ति गायन और कीर्तन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें भक्तजन सामूहिक रूप से भाग लेंगे। कार्यक्रम के अंत में 7:45 बजे से महाप्रसाद (रात्रि भोजन) का वितरण किया जाएगा।
यह कार्यक्रम योगदा सत्संग शाखा आश्रम B-4, सेक्टर-62, परमहंस योगानन्द मार्ग, नोएडा में आयोजित होगा। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अपने परिवार और मित्रों के साथ इस भक्ति संध्या में शामिल होकर आध्यात्मिक वातावरण का लाभ उठाएं।
