IEA की पहल: 5 किलो एलपीजी सिलेंडर कनेक्शन वितरण अभियान, 100 श्रमिकों को मिला लाभ

श्रमिकों को राहत: 5 किलो एलपीजी सिलेंडर कनेक्शन वितरण अभियान शुरू, 100 कर्मचारियों को मिला लाभ

नोएडा। औद्योगिक क्षेत्र में कार्यरत श्रमिकों को 5 किलोग्राम एलपीजी सिलेंडर की कमी से हो रही परेशानी को देखते हुए इंडस्ट्रियल एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन (IEA) ने एक विशेष पहल करते हुए गैस कनेक्शन वितरण अभियान शुरू किया।

गैस सिलेंडरों की बाजार में अनुपलब्धता के कारण कई श्रमिक अपनी नौकरियां छोड़कर गृह नगर लौटने को मजबूर हो रहे थे। इस स्थिति को गंभीरता से लेते हुए IEA ने इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) और एमएसएमई ओखला कार्यालय के सहयोग से 5 किलोग्राम एलपीजी सिलेंडरों के नए कनेक्शन उपलब्ध कराने का अभियान चलाया।

इस अभियान के तहत करीब 100 कर्मचारियों को गैस सिलेंडर वितरित किए गए, जबकि IEA द्वारा 200 सिलेंडरों की मांग की गई थी। सीमित उपलब्धता के चलते कई श्रमिकों को खाली हाथ भी लौटना पड़ा।

IEA के अध्यक्ष संजीव शर्मा ने बताया कि श्रमिकों की समस्या को ध्यान में रखते हुए यह अभियान आगे भी जारी रखा जाएगा। वहीं, IEA प्रतिनिधि महिपाल चौहान ने जानकारी दी कि अधिक से अधिक लोगों तक लाभ पहुंचाने के लिए वितरण अभियान अगले दिन भी जारी रहेगा।

यह शिविर श्री चंडी गैस एजेंसी के सहयोग से आयोजित किया गया, जिसमें IOCL से नितिन तिवारी और गैस एजेंसी के संचित कुमार मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान उद्योगों से जुड़े नरेंद्र सोम, पी.के. तिवारी, सुशील कुमार, अनिल सिंह, एम.पी. शुक्ला, एच.एन. शुक्ला, विवेक पाठक, महेंद्र शुक्ला, लक्षमण प्रसाद और संजय अग्रवाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

IEA ने आश्वासन दिया है कि भविष्य में भी इस तरह के प्रयास जारी रखे जाएंगे, ताकि औद्योगिक क्षेत्र में कार्यरत श्रमिकों को आवश्यक सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जा सकें।

यह भी देखे:-

आरक्षण में संशोधन समेत तीन मांगों को लेकर सवर्ण स्वाभिमान मंच का गठन
उत्तर प्रदेश शासन के महत्वपूर्ण प्राथमिकता वाले विकास कार्यक्रमों में गतिशीलता लाने हेतु डीएम मनीष क...
ईपीसीएच में ई-वोटिंग प्रक्रिया का निलंबन
नारी शक्ति राष्ट्र वंदन यज्ञ से होगा प्रेरणा विमर्श-2023 का शुभारंभ
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में होगी नियाल की बोर्ड बैठक
यूपीआईटीएस 2026 में घुलेगी कासगंज की सोनपापड़ी और मथुरा के पेड़ों की मिठास
हैकिंग या साइबर अटैक : क्यों 6 घंटे तक बंद रहा Facebook, WhatsApp और Instagram ?, जानें पूरी डिटेल
ग्रामीणों ने फूलपुर गाँव के मुख्य मार्ग पर लगाया सम्राट मिहिर भोज का बोर्ड
वेंडिंग जोन में एससी-एसटी, महिलाओं व दिव्यांगों को मिलेगा आरक्षण
बारिश में अलर्ट मोड पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण, जलभराव रोकने को दिनभर फील्ड में डटी रहीं टीमें
बिजली चोरी और अधिकारीयों की मिलीभगत के खिलाफ श्री सनातन धर्म ट्रस्ट ने सौंपा ज्ञापन
कानपुर में हुई घटना को लेकर पुलिस दिखी अलर्ट,पुलिस ने किया पैदल गस्त
व्यापारियों ने पुलिस कर्मियों को किया सम्मानित
सांसदों के निलंबन के खिलाफ सपा ने दिया धरना
वर्ल्ड ब्लड डोनर डे पर अग्रसेन भवन में 61 यूनिट रक्त एकत्र, रक्तदान शिविर बना मानवता की मिसाल
मुख्यमंत्री स्कूल सुरक्षा कार्यक्रम के तहत आपदा प्रबंधन को लेकर छात्रों को दिया गया प्रशिक्षण