यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में मुआवजा बढ़ाने की मांग तेज , विधायक धीरेन्द्र सिंह ने सर्किल रेट समीक्षा और किसानों को न्यायपूर्ण मुआवजा देने की उठाई मांग

ग्रेटर नोएडा, 6 अप्रैल 2026। यमुना प्राधिकरण क्षेत्र, खासकर जेवर और आसपास के इलाकों में जमीन के दामों में तेजी से बढ़ोतरी के बावजूद सर्किल रेट और मुआवजा दरों में लंबे समय से कोई बदलाव न होने पर अब आवाज उठने लगी है। क्षेत्र के किसानों और भूमिधरों में इसे लेकर असंतोष देखा जा रहा है।

धीरेन्द्र सिंह ने इस मुद्दे को उठाते हुए प्राधिकरण से मुआवजा दरों की जल्द समीक्षा करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा अपने क्षेत्र में मुआवजा बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है, जो सराहनीय है। इसी तरह यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में भी दरों का पुनर्मूल्यांकन जरूरी है।

विधायक ने कहा कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट सहित बड़े-बड़े प्रोजेक्ट्स, औद्योगिक निवेश और तेजी से हो रहे विकास के कारण जमीन की कीमतों में भारी बढ़ोतरी हुई है, लेकिन किसानों को उसका लाभ नहीं मिल पा रहा है।

उन्होंने प्राधिकरण के सामने तीन प्रमुख मांगें रखीं—पहली, वर्तमान सर्किल रेट और मुआवजा दरों की जल्द समीक्षा की जाए; दूसरी, प्रस्ताव को आगामी बोर्ड बैठक में रखकर बाजार दरों के अनुसार मुआवजा बढ़ाने का निर्णय लिया जाए; और तीसरी, किसानों और प्रभावित परिवारों को न्यायपूर्ण और सम्मानजनक मुआवजा दिया जाए।

धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि विकास तभी सही मायनों में सफल माना जाएगा, जब उसमें किसानों का सम्मान और हित सुरक्षित रहे। उन्होंने कहा कि जेवर क्षेत्र के किसानों ने बड़े प्रोजेक्ट्स के लिए अपनी जमीन दी है, इसलिए उनकी उचित भागीदारी सुनिश्चित करना जरूरी है।

उन्होंने उम्मीद जताई कि प्राधिकरण इस मुद्दे की गंभीरता को समझते हुए जल्द सकारात्मक निर्णय लेगा, जिससे विकास और किसान हितों के बीच संतुलन बनाया जा सके।

यह भी देखे:-

डीएम मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में गौतम बुद्ध नगर में तहसील संपूर्ण समाधान दिवस, 150 शिकायतों का...
नौसेना दिवस के अवसर पर नौसैना वेटरन्स गौतमबुद्धनगर के भूतपूर्व सैनिकों ने धूमधाम से नौसेना दिवस माना...
यूपी में पहली बार इंफ्रास्ट्रक्चर बांड जारी करेगा यमुना प्राधिकरण, 10 हजार करोड़ जुटाने की तैयारी
कल का पंचांग, 7 नवंबर 2024, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
जिला अस्पताल को जननी सुरक्षा योजना के तहत मिली 6 और एम्बुलेंस 102।
'कोई भी कानून से ऊपर नहीं...', लखीमपुर खीरी हिंसा मामले पर बोले भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा
किसान एकता संघ के बैनर तले एनपीसीएल कार्यालय पर हुई  महापंचायत
आज सेक्टर डेल्टा टू में हर्ष उल्लास के साथ बच्चों और बड़ों ने गोवर्धन महाराज की पूजा अर्चना की
रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा ने आर्मी इंस्टीट्यूट में किया वृक्षारोपण, 75 पौधे लगाए
'किसान अपनी फसल बेचने पार्लियामेंट में जाएंगे'- राकेश टिकैत
सस्टेनेबिलिटी के विकास पर भारत का सबसे बड़ा आयोजन
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में विजिटर्स को हो रहे 'रामायण दर्शन', एआई से सृजित किए गए रामायण के अद्भुत ...
लॉयड इंस्टीट्यूट में फार्माकोविजिलेंस सप्ताह और विश्व फार्मासिस्ट दिवस का आयोजन, नुक्कड़ नाटक से दिय...
PM Narendra Modi in Kushinagar: कुशीनगर में रहेंगे पीएम मोदी, इंटरनेशनल एयरपोर्ट का करेंगे उद्घाटन
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में हुआ हिन्दी दिवस का आयोजन
बढ़ती हुई महंगाई लेकर करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने सौपा ज्ञापन