ईरान तनाव के बीच अमेरिका में रक्षा नेतृत्व में बदलाव, पश्चिम एशिया में बढ़ा टकराव

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका में रक्षा नेतृत्व स्तर पर बड़ा बदलाव देखने को मिला है। अमेरिकी सेना प्रमुख जनरल रेंडी जॉर्ज को पद से हटाए जाने की खबर सामने आई है, जबकि उन्हें तत्काल सेवानिवृत्ति के निर्देश दिए गए हैं। यह फैसला अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ के आदेश पर लिया गया बताया जा रहा है।

इसी बीच क्षेत्र में संघर्ष और तेज हो गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान पर बड़े हमले का दावा करते हुए कहा कि तेहरान के कराज शहर में स्थित एक महत्वपूर्ण पुल को ध्वस्त कर दिया गया है। ट्रम्प ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा कि वह देर होने से पहले समझौते का रास्ता अपनाए।

पश्चिम एशिया में बढ़ते इस टकराव को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी चिंता बढ़ गई है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने अमेरिका, इज़राइल और ईरान से संयम बरतने की अपील की है। उन्होंने चेतावनी दी कि दुनिया एक व्यापक युद्ध के कगार पर खड़ी है और हालात को बिगड़ने से रोकने के लिए तत्काल कूटनीतिक प्रयास जरूरी हैं।

गुटेरेस ने कहा कि इस संकट का समाधान केवल संवाद और शांतिपूर्ण तरीके से ही संभव है। लगातार बढ़ते तनाव ने वैश्विक सुरक्षा को लेकर नई चिंताएं पैदा कर दी हैं।

यह भी देखे:-

Budget 2025: किसानों को बड़ा तोहफा, किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट 5 लाख रुपये तक बढ़ी
पीएम मोदी एक बार फिर देशवासियों से होंगे रूबरू, LOCKDOWN पर हो सकता है बड़ा फैसला
पंजाब के DGP को हटाया गया, चुनाव के ऐलान से ठीक पहले चन्नी सरकार का फैसला
"अभिनंदन को रिसीव करने जाना मेरे लिए सम्मान की बात" - कैप्टन अमरिंदर
ग्रेटर नोएडा में हिमाचल के कलाकारों ने दी नाटा की बेहतरीन प्रस्तुति
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने शी जिनपिंग से की बात, चीन की आक्रामक नीतियों को लेकर जताई चिंता
भाजपा 18 मार्च को जारी कर सकती है प्रत्याशियों की पहली सूची
अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, भारत और जापान के बीच लगातार चल रही हैं राजनयिक बैठकें, क्‍या है वजह..
हस्तशिल्प निर्यातकों के दुनिया के सबसे बड़े आयोजन के व्यस्त दिनों का हुआ शानदार समापन
बिहार चुनाव: तेजस्वी यादव होंगे महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार
राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम लिमिटेड और ईपीसीएच के बीच MOU पर हस्ताक्षर
धारा 370 निष्क्रिय:बौखलाया पाकिस्तान ने उठाए ये 7 कदम
भारत को दर्पण दिखाता कश्मीर की इतिहास, विद्रोह एवं घटनाक्रम
यूपी चुनाव 2022: सपा के वरिष्ठ नेता गांवों को लेंगे गोद, मोहल्ले में जाकर करेंगे विकास योजनाओं का प्...
ईपीसीएच ने मेलबर्न एक्सपो 2024 में भारत के हस्तशिल्प को बढ़ावा दिया, वैश्विक बाजार में नये अवसर
NEWS FLASH : 20 साल जेल की सजा काटेगा डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम सिंह, कोर्ट ने लगाया भारी रकम...