एल्डिको गोल्फ व्यू अपार्टमेंट में भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव
ग्रेटर नोएडा। एल्डिको गोल्फ व्यू अपार्टमेंट में हनुमान जन्मोत्सव श्रद्धा और भक्ति के माहौल में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सुंदरकांड पाठ, भजन-कीर्तन एवं भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान सुंदरकांड पाठ एवं भजन-कीर्तन का आयोजन बालाजी मानस परिवार, ग्रेटर नोएडा की टीम द्वारा किया गया। भजन संध्या में डी.पी. शर्मा, धर्मेन्द्र कुशवाहा एवं पंडित प्रशान्त शास्त्री के मधुर गायन और नई-नई धुनों ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। पूरा वातावरण भक्ति रस में डूबा नजर आया और श्रद्धालु भजनों पर झूमते दिखाई दिए।
आयोजन के अंत में भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के दौरान सामूहिक भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला।
