पश्चिम एशिया में तनाव के बीच ट्रम्प का बड़ा दावा: ‘लक्ष्य हासिल, जल्द खत्म होगा युद्ध’, ईरान ने वार्ता से किया इंकार

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच Donald Trump ने बड़ा बयान देते हुए दावा किया है कि अमेरिका ने अपने सैन्य अभियान में तय लक्ष्य लगभग हासिल कर लिया है और अब वह इस संघर्ष को लंबा खींचने के पक्ष में नहीं है।

ट्रम्प ने कहा कि ईरान के साथ युद्ध बहुत जल्द समाप्त हो सकता है और अमेरिकी सेना अगले 2 से 3 सप्ताह में वापसी कर सकती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका मुख्य उद्देश्य ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकना था।

ट्रम्प के अनुसार, “ईरान के पास अब परमाणु हथियार बनाने की क्षमता नहीं बची है, हमने उन्हें काफी पीछे धकेल दिया है और इस मिशन को लगभग पूरा कर लिया है।” उन्होंने यह भी कहा कि इस मुद्दे पर किसी औपचारिक समझौते की आवश्यकता नहीं है।

वहीं दूसरी ओर Iran के विदेश मंत्री Abbas Araghchi ने अमेरिका के साथ किसी भी वार्ता से साफ इंकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच भरोसा पूरी तरह खत्म हो चुका है और मौजूदा हालात में बातचीत संभव नहीं है।

अराघची ने अमेरिका पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि उसने अपनी सैन्य क्षमता को खुद ही कमजोर किया है और ईरान किसी भी संभावित जमीनी हमले के लिए पूरी तरह तैयार है।

इसके साथ ही उन्होंने रणनीतिक दृष्टि से अहम Strait of Hormuz को लेकर भी बयान दिया और कहा कि ईरान ने अपने मित्र देशों के लिए इस मार्ग को खुला रखा है।

विशेषज्ञों का मानना है कि दोनों देशों के बीच बढ़ती बयानबाजी और अविश्वास की स्थिति से क्षेत्र में तनाव और गहराने की आशंका बनी हुई है, जिसका असर वैश्विक सुरक्षा और ऊर्जा आपूर्ति पर भी पड़ सकता है।

यह भी देखे:-

पीएम मोदी ने ली कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज, AIIMS में सुबह-सुबह लगवाया टीका
12 अक्टूबर को शुरू होगा दुनिया का नंबर-1 होम़ सोर्सिंग शोः ईपीसीएच
कल से पूरे देश में लागू हो जाएंगे ये नए नियम, बदल जाएगा Driving Licence और RC
बंगाल और असम में पहले चरण की वोटिंग जारी, जानिए अपडेट
जानिए- कैसा था अरुण जेटली का संपूर्ण जीवन
मौकापरस्त नेताओं को पर्यटन से पहले समझना होगा ,दलित उत्पीड़न है एक राष्ट्रीय समस्या
पुलवामा अटैक: शहीद के पिता- 'एक बेटा खोया, दूसरे को भी सेना में भेजूंगा लेकिन पाकिस्तान को करारा जवा...
वर्ल्ड डेयरी समिट में श्रीजा, आशा, सखी, बालिनी, माही और पायस ने लांच किए अपने उत्पाद
26 वर्षीय विवेक पाटिल ने 6 दिन में ऐसे जमा किए 6 करोड़ रुपये, शहीदों के परिवार को करेगा Donate
"RSS वाला हूं देश सेवा ही मेरा मिशन" - नितिन गडकरी
पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी का निधन, देश में शोक की लहर
जन्मदिन विशेष: वर्तमान में बिहार को बिहार केसरी श्री बाबू जैसा नेतृत्व की दरकार
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने शी जिनपिंग से की बात, चीन की आक्रामक नीतियों को लेकर जताई चिंता
जनकल्याण के हिसाब से बजट अभूतपूर्व है : गोपाल कृष्ण अग्रवाल
राहुल ने साधा पीएम पे निशाना कहा- डरपोक हैं पीएम सेना के बलिदान का कर रहे अपमान, चीन के मसले पर मांग...
कोविड प्रबंधन मामले पर सुनवाई कर रहे जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ हुए कोरोना पॉजिटिव