शैव्या गोयल को सेंट्रल नोएडा जोन की कमान, नई डीसीपी नियुक्त

गौतमबुद्धनगर। नोएडा पुलिस कमिश्नरेट में आईपीएस अधिकारी शैव्या गोयल को सेंट्रल नोएडा जोन का डीसीपी नियुक्त किया गया है। अब वह इस महत्वपूर्ण जोन की कमान संभालेंगी।

जानकारी के अनुसार, बीती रात हुए तबादले में पूर्व डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी का ट्रांसफर किया गया था, जिसके बाद आज शैव्या गोयल को इस पद पर तैनात किया गया है।

वर्ष 2021 बैच की अधिकारी शैव्या गोयल इससे पहले नोएडा में एडिशनल डीसीपी के पद पर कार्यरत थीं। तेज-तर्रार छवि के लिए जानी जाने वाली शैव्या गोयल ने अपने कार्यकाल में साइबर अपराधों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए कई मामलों का सफल खुलासा किया है। उनके नेतृत्व में पुलिसिंग को मजबूत करने के साथ-साथ आमजन में सुरक्षा का भरोसा भी बढ़ा है।

अब सेंट्रल नोएडा जोन की जिम्मेदारी संभालते हुए उनसे कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने तथा अपराध नियंत्रण में तेजी लाने की उम्मीद की जा रही है।

यह भी देखे:-

सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन पर राष्ट्रचिंतना की परिचर्चा में उभरी जन-जागरूकता की नई दिशा
बाराही मेला–2026 में रविवार को उमड़ा जनसैलाब, रागनी-नृत्य और लोकसंस्कृति ने बांधा समां
दहेज हत्या के मामले में नामजद आरोपित गिरफ्तार
बाढ़ से नष्ट फसलों के मुआवजे की मांग को लेकर जिलाधिकारी से मिला भारतीय किसान यूनियन अंबावता का प्रति...
पूर्वाचल मित्र मंडल छठ पूजा समिति सेक्टर 31 द्वारा होगा छठ महा पर्व का आयोजन
Aryan Khan Bail LIVE Updates: आर्यन खान कुछ ही देर में जेल सें होंगे बाहर
‘नियुक्ति फ्यूचर फेस्ट 2026’ से पहले स्किल वर्कशॉप का आगाज, 100+ छात्रों ने लिया हिस्सा
ग्राम भगवंतपुर में ग्रामीणों को जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने किया संबोधित, कहा जो कहा , वो किया
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में हुआ हिन्दी दिवस का आयोजन
ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन एकता शक्ति का जोरदार धरना, तीन मांगें मौके पर मानी...
Bharat Bandh Live : किसानों के प्रदर्शन के कारण सड़क और रेल सेवा प्रभावित, कई ट्रेनें रद्द
गलगोटिया विश्वविद्यालय और अखिल भारतीय कृषि छात्र-संघ-उत्तर प्रदेश द्वारा जैविक उत्पाद सेटअप का उद्घा...
आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में सट्टा लगाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड समेत चार गिरफ...
किसानों ने यमुना प्राधिकरण सीईओ डॉ. अरुनवीर सिंह से की मुलाकात, क्या रहा मुद्दा, पढ़े पूरी खबर
उत्तर प्रदेश : पेट्रोल 94.94 और डीजल 86.89 रुपये प्रति लीटर, दीपावली उपहार
डीएम मनीष कुमार वर्मा का प्राथमिक विद्यालयों का औचक निरीक्षण: शिक्षा गुणवत्ता और सुविधाएं मानकों के ...