कब सुधरेगा सिस्टम? ग्रेनो वेस्ट की हिमालय प्राइड सोसाइटी में फिर लिफ्ट फंसी, 20 मिनट कैद रही महिला बेहोश

ग्रेटर नोएडा वेस्ट। ग्रेनो वेस्ट स्थित हिमालय प्राइड सोसाइटी में लिफ्ट खराबी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं। ताजा मामले में बी-10/14 टावर की एक महिला करीब 20 मिनट तक लिफ्ट में फंसी रहीं। हैरानी की बात यह है कि इतनी देर तक मदद नहीं पहुंची, जबकि सोसाइटी में सुरक्षा और मेंटेनेंस के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं।

जानकारी के अनुसार निवासी शीला रोज की तरह लिफ्ट का उपयोग कर रही थीं, तभी लिफ्ट 10वें और छठे फ्लोर के बीच अचानक रुक गई। महिला अंदर फंसी रहीं और काफी देर तक मदद के लिए इंतजार करती रहीं। करीब 20 मिनट बाद उन्हें बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक गर्मी और घुटन के कारण उनकी हालत बिगड़ चुकी थी और बाहर आते ही वह बेहोश हो गईं।

मौके पर मौजूद लोगों ने प्राथमिक मदद दी और उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सोसाइटी की एओए अध्यक्ष सीमा भंडारी ने बताया कि यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले रामनवमी के दिन भी 10 बच्चों समेत 12 लोग करीब 45 मिनट तक लिफ्ट में फंसे रहे थे।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि बार-बार हो रही ऐसी घटनाओं के बावजूद आखिर जिम्मेदारों की नींद क्यों नहीं खुल रही? निवासियों का आरोप है कि लिफ्ट मेंटेनेंस में लगातार लापरवाही बरती जा रही है। प्राधिकरण, पुलिस और प्रशासन को कई बार शिकायतें दी जा चुकी हैं, लेकिन बिल्डर पर कोई असर नहीं दिख रहा।

स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय रहते व्यवस्था नहीं सुधरी तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। अब देखने वाली बात यह है कि जिम्मेदार विभाग इस गंभीर मुद्दे पर कब तक चुप्पी साधे रहते हैं।

यह भी देखे:-

कोरोना प्रोटोकाल : देशभर में 30 सितंबर तक बढ़ाई अवधि, त्योहारों के मौसम को देखते हुए केंद्र सरकार सत...
महाराजा अग्रसेन सरस्वती इंटर कॉलेज, जहांगीरपुर में खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को...
श्री रामलीला कमेटी साइट-4 ग्रेटर नोएडा में भव्य रामलीला का शुभारंभ, गणेश वंदना से हुआ आगाज़
कल का पंचांग, 8 जनवरी 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
रानी अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी जयंती पर भाजपा कार्यालय में संगोष्ठी, पूर्व सांसद राजेन्द्र अग...
बिसरख धाम में बाबा मोहन राम जी की बड़ी दौज महोत्सव 17 नवम्बर को, भक्तों के लिए भक्ति और सेवा का शानद...
हौंडा कार इंडिया लिमिटेड के  खिलाफ आंदोलन करेंगे  कर्मचारी , हौंडा कार्स लिमिटेड ने रखाअपना पक्ष
गौतमबुद्ध नगर कोरोना अपडेट , 24 घंटे में एक और कोरोना संक्रमित ने दम तोड़ा  
गौतम बुद्ध नगर में अवैध शराब पर कड़ी कार्रवाई, 30 पौवे देशी शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
किसान कामगार मोर्चा ने उठाया VIVO कर्मचारियों और किसानों का मुद्दा, डीएम को सौंपा ज्ञापन
शारदा विश्वविधालय में धूम धाम से मनी हरियाली तीज
चर्म रोग दूर करना है तो प्राचीन बूढ़ा बाबा मेला जरुर जाएं
एक्सपो प्लाजा प्रोजेक्ट है ग्रेटर नोएडा का "गेटवे ऑफ इंडिया" : अंकुर मित्तल, सीएमडी, श्री विनायक ग्...
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने तालड़ा गांव में अतिक्रमण हटाया
शारदा विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता का समापन
बारिश बनी आफत , कहीं फसल हुई बर्बाद तो कहीं मकान हुए क्षतिग्रस्त