जीएल बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च में ‘संकल्प 2026’ का भव्य आयोजन, 70 से अधिक कॉलेजों के छात्रों ने दिखाई प्रतिभा
ग्रेटर नोएडा, 25 मार्च। जीएल बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च में इंटर-इंस्टीट्यूशनल सांस्कृतिक एवं प्रबंधन महोत्सव ‘संकल्प 2026’ का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। एक दिवसीय इस महोत्सव में 22 विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ, जिसमें 70 से अधिक प्रतिष्ठित महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ डायरेक्टर डॉ सपना राकेश ने सम्मानित अतिथियों एवं इवेंट जजों के साथ दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ किया। इस अवसर पर उन्होंने छात्रों को रचनात्मकता और प्रतिस्पर्धा के माध्यम से अपने कौशल को निखारने के लिए प्रेरित किया।
महोत्सव में दिल्ली विश्वविद्यालय के विभिन्न कॉलेजों सहित नोएडा, ग्रेटर नोएडा और अन्य शहरों से आए छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। आयोजन के अंतर्गत नृत्य, संगीत, फैशन शो, नुक्कड़ नाटक, रंगोली, फेस पेंटिंग, प्रबंधन प्रतियोगिताएं सहित कई रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसने प्रतिभागियों को अपनी क्षमता दिखाने का उत्कृष्ट मंच प्रदान किया।
प्रमुख प्रतियोगिताओं के विजेता इस प्रकार रहे: फैशन शो में प्रथम स्थान KCC और द्वितीय स्थान शारदा यूनिवर्सिटी ने प्राप्त किया।
ग्रुप डांस में रामजस कॉलेज और हंसराज कॉलेज संयुक्त रूप से प्रथम रहे, जबकि द्वितीय स्थान जीसस एंड मैरी कॉलेज को मिला।
वॉर ऑफ बैंड्स में शुभ्रा घोष एवं टीम (शारदा यूनिवर्सिटी) ने प्रथम और राघव शर्मा एवं टीम (IMS नोएडा) ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
इंस्ट्रुमेंटल प्लेइंग में जीएल बजाज आईटीएम के श्याम प्रीत प्रथम और IMS नोएडा के वंश द्वितीय स्थान पर रहे।
जीएल बजाज ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के वाइस चेयरमैन पंकज अग्रवाल ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं और विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम का संचालन फैकल्टी कोऑर्डिनेटर डॉ. सुनीता चौधरी एवं डॉ. अरविंद कुमार भट्ट के मार्गदर्शन में किया गया। आयोजन को सफल बनाने में छात्र समन्वयकों और कोर टीम के सदस्यों—तान्या, मनीषा, प्रतीक्षा, सिमरन, दिव्यकांक्षा, प्रेरणा, कृष्णानंद, अनुराग, शशांक शेखर, शिवम पांडेय एवं तुषार वर्मानी—का सराहनीय योगदान रहा।
‘संकल्प 2026’ विद्यार्थियों के लिए अपनी प्रतिभा को निखारने, प्रतिस्पर्धा का अनुभव प्राप्त करने और विभिन्न संस्थानों के साथ संवाद स्थापित करने का एक प्रभावी मंच साबित हुआ। यह आयोजन सभी प्रतिभागियों के लिए एक यादगार अनुभव बनकर उभरा।
