जोंटी भाटी को लक्ष्मण पुरस्कार से नवाजा गया, कुश्ती में उत्कृष्ट योगदान का मिला सम्मान

ग्रेटर नोएडा। जमालपुर गांव निवासी अंतरराष्ट्रीय पहलवान जोंटी भाटी को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रतिष्ठित लक्ष्मण पुरस्कार से सम्मानित किया गया। लखनऊ में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। पुरस्कार स्वरूप 3.11 लाख रुपये नगद एवं लक्ष्मण की कांस्य प्रतिमा भेंट की गई। यह सम्मान उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कुश्ती में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया गया।

जमालपुर गांव के निवासी जोंटी भाटी ने कुश्ती के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। वह चार बार भारत केसरी, तीन बार यूपी केसरी और दो बार भरत कुमार का खिताब जीत चुके हैं। इसके अलावा नेशनल गेम्स में तीन स्वर्ण और एक रजत पदक, फेडरेशन कप में स्वर्ण, जूनियर कुश्ती में कांस्य तथा अंडर-23 सीनियर कुश्ती में स्वर्ण पदक अपने नाम कर चुके हैं।

लक्ष्मण पुरस्कार मिलने की खबर मिलते ही गांव और परिवार में खुशी का माहौल छा गया। साथी पहलवानों और समर्थकों ने इसे क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण बताया।

कोच रंजीत पहलवान भी इस अवसर पर लखनऊ में मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि जोंटी भाटी दिल्ली के हनुमान अखाड़ा से भी जुड़े हुए हैं और कड़ी मेहनत व समर्पण के दम पर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है। इससे पूर्व भी यूपी केसरी बनने पर उन्हें चार बार मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया जा चुका है।

इस अवसर पर कुश्ती जगत से जुड़े कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। यह उपलब्धि न केवल जोंटी भाटी के लिए, बल्कि पूरे गौतम बुद्ध नगर को कुश्ती के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने वाली साबित हो रही है।

यह भी देखे:-

अस्तौली में विकास कार्यों का निरीक्षण, टोरिफाइड चारकोल प्लांट पर ग्रामीणों की शंकाएं दूर
शारदा यूनिवर्सिटी में दक्षिण कोरियाई के-पॉप कलाकार औरा करेंगे कॉन्सर्ट
जलापूर्ति के रखरखाव कार्यों में लापरवाही पर दो फर्मों पर 4.80 लाख का जुर्माना
गलगोटियास यूनिवर्सिटी ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के सहयोग से आयोजित किया अत्याधुनिक अं...
एसीईओ ने डेल्टा 2 सेक्टर का किया दौरा, सेक्टर की समस्या को लेकर की चर्चा
UP INTERNATIONAL TRADE SHOW : तीसरे दिन अभूतपूर्व व्यवसाय का लक्ष्य हासिल किया, एक्सपोमार्ट में उमड़...
मौलाना कलीम सिद्दकी को यूपी एटीएस ने किया गिरफ्तार, अवैध धर्मांतरण और हवाला फंडिंग का है आरोप
शारदा विश्वविद्यालय में पौधारोपण अभियान के तहत 500 पौधे लगाए
पाकिस्तान में टूरिस्ट-छात्र वीजा देकर कश्मीरी युवकों को गुलाम कश्मीर दे रहा आतंकवाद की ट्रेनिंग
जीआई फेयर ने हस्तशिल्प और कृषि उत्पादों ने बड़ी संख्या में भीड़ का ध्यान खींचा,
नेशनल हाईवे 24 के फास्ट लेन में खराब ट्रक से टकराई बाइक, दो की मौत
"राष्ट्र का निर्माण आत्म अनुशासन से ही संभव" - सौम्य श्रीवास्तव, गांधी-शास्त्री जयंती पर ग्रेटर नोएड...
बाढ़ से नष्ट फसलों के मुआवजे की मांग को लेकर जिलाधिकारी से मिला भारतीय किसान यूनियन अंबावता का प्रति...
18 जनवरी को सभी मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की मौजूदगी में पढ़ी जाएंगी आलेख्य निर्वाचक नामावलियां
Cryptocurrency किसी भी वित्तीय प्रणाली के लिए गंभीर खतरा- RBI गवर्नर शक्तिकांत दास
गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में iNeuron प्रौद्योगिकी के सहयोग से टेक-ए-थॉन 2022 का हुआ आयोजन