“गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी के छात्रों ने किया 400 केवी सबस्टेशन का औद्योगिक भ्रमण, सीखी विद्युत आपूर्ति की बारीकियां”

ग्रेटर नोएडा।
गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के बी.टेक द्वितीय, तृतीय एवं अंतिम वर्ष के छात्रों ने पाली गांव स्थित 400 केवी ऑप्टिकल सबस्टेशन का औद्योगिक भ्रमण किया। इस शैक्षणिक दौरे में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं के साथ पीएचडी स्कॉलर मान्य लाल और हर्षिता भी शामिल रहे।

विश्वविद्यालय प्रशासन के निर्देशन में डीन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग डॉ. कीर्ति पाल, विभागाध्यक्ष डॉ. ओमवीर सिंह, डॉ. निधि सिंह एवं डॉ. एम.ए. अंसारी के मार्गदर्शन में छात्रों को औद्योगिक भ्रमण पर भेजा गया। इस दौरान इर. रवि कश्यप और इर. पूर्णिमा जैसवाल ने भी छात्रों का नेतृत्व किया।

सबस्टेशन पहुंचने पर एसडीओ एल.के. आस्तिक और सरताज चौधरी ने छात्रों का स्वागत किया। वहीं जेई अविनाश मधेशिया, संजय राजभर, धर्मेंद्र कुमार और सुदेश कुमार ने विद्यार्थियों को 400 केवी ऑप्टिकल सबस्टेशन की कार्यप्रणाली से विस्तार से अवगत कराया।

विशेषज्ञों ने बताया कि यह सबस्टेशन टाटा पावर द्वारा विकसित 1630 एमवीए क्षमता का अत्याधुनिक केंद्र है, जो दादरी, नवादा और ग्रेटर नोएडा से जुड़ी लाइनों के माध्यम से निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करता है। यह केंद्र बिजली उत्पादन इकाइयों से ग्रिड तक तथा इस्पात संयंत्र, तेल रिफाइनरी और विभिन्न औद्योगिक इकाइयों तक बिजली पहुंचाने में अहम भूमिका निभाता है।

भ्रमण के दौरान छात्रों ने सबस्टेशन के विभिन्न उपकरणों और प्रक्रियाओं को नजदीक से देखा और उनकी कार्यप्रणाली को समझा। इस दौरान उन्होंने विशेषज्ञों से सवाल पूछकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान भी किया।

छात्रों ने इस औद्योगिक भ्रमण को अत्यंत ज्ञानवर्धक बताते हुए कहा कि इस तरह के व्यावहारिक अनुभव उनके तकनीकी ज्ञान को मजबूत करते हैं और भविष्य में उनके करियर के लिए बेहद उपयोगी साबित होंगे।

यह भी देखे:-

विशाल योग शिविर में दूसरे दिन गूंजे स्वास्थ्य मंत्र, स्वामी कर्मवीर महाराज ने सिखाई मृदु कपालभाति की...
कुश्ती प्रतियोगिता में नोएडा कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन के 18 बच्चों ने पदक प्राप्त किए ....
Aryan Khan Drugs Case: आर्यन खान को दी गईं विज्ञान की किताबें, दूसरे आरोपियों जैसा ही मिल रहा खाना
ह्यूमन टच फाउंडेशन ने मनाया गणतंत्र दिवस
ग्रेटर नोएडा के जलपुरा गांव में सर्वाइकल कैंसर जागरूकता रैली, निशुल्क HPV टीकाकरण की पहल को मिला जनस...
पंजशीर पर कब्जे का जश्न मना रहे तालिबानी, अब पूरे अफगानिस्तान पर हमारा नियंत्रण
नहर में छलांग लगाकर युवती ने किया आत्महत्या का प्रयास,पुलिस ने बचाया
ग्रेटर नोएडा में हुए तीन अलग-अलग सड़क हादसे, एक मे चालक की मौत
यमुना एक्सप्रेसवे : तेज रफ्तार कार पूल से गिरी, युवक की मौत
कल का पंचांग, 5 नबम्बर 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
जाने-माने समाजसेवी मुन्ना कुमार शर्मा को “डॉक्टर ऑफ सोशल वर्क” की डिग्री से सम्मानित किया गया
अल्फा 2 : पेडों की कटाई के लिए अध्यक्ष ने डिपार्टमेंट को लिखा पत्र
ग्रेटर नोएडा : जिम्स अस्पताल  (GIMS) में 100 बेड बढ़ाये गए, 250 बेड की संख्या को बढ़ाकर किया 350
LPG Price, PF-Aadhaar Linking से जुड़े नियम सहित ये 6 बदलाव आज से हो गए हैं लागू, आप भी जानिए
शारदा विश्वविद्यालय में ओपन सोर्स एनसीआर समुदाय का शुभारंभ, शिक्षा और उद्योग के बीच सहयोग को मिलेगा ...
अब ग्रेटर नोएडा में भी पालतू कुत्ते-बिल्ली का पंजीकरण कराना होगा अनिवार्य, लावारिस कुत्तों के लिए बन...