बिलासपुर : नवनिर्मित भवन में स्थापित ओबीसी शाखा का उद्घाटन

ग्रेटर नोएडा: कस्बा बिलासपुर में स्थिति ओरिएण्टल बैंक ऑफ कॉमर्स की शाखा को सोमवार को स्थानांतरित कर नए भवन में स्थापित किया गयानवनिर्मित भवन में स्थापित हुए बैंक का उद्घाटन संयुक्त रूप से शाखा प्रबंधक सुमित शर्मा व समाजसेवी संजय सिंह (तुगलपुर) ने पारंपरिक रीति रिवाज के तहत पूजा के बाद फीता काटकर किया ।

ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स बिलासपुर की शाखा में प्रखंडवासियों की विभिन्न समस्याओं का निष्पादन होने के कारण व ग्राहकों की बढ़ी भीड़ को देखते हुए नए भवन में स्थान्तरित किया गया है।

इसके पूर्व बैंक परिसर में कम जगह होने के कारण कारण ग्राहकों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही थी । बैंक के नए भवन में स्थापित होने से बैंक कर्मियों व ग्राहकों में हर्ष व्याप्त है।

इस मौके पर शाखा प्रबंधक सुमित शर्मा ने कहा कि बैंक अपने ग्राहकों को संतुष्ट करने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रहा है। आधुनिक बैंकिंग में यह बैंक काफी आगे है।उन्होंने उपस्थित लोगों को बैंक की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि बैंक का उद्देश्य हमेशा से ही ग्राहकों को बेहतर सुविधाएं देना रहा है।वही समाजसेवी संजय सिंह ने कहा कि बैंक को चाहिए कि लोगों की सुविधाओं के बारे में विशेष ध्यान रखे। धनाढ्य ही नहीं हर वर्ग को समान वरीयता दे।

इस अवसर पर मौजूद लोगों ने बैंक की योजनाओं व कार्य की सराहना की। इस मौके पर रमेश बाबू ,अमन सिंह,ललित कुमार,अजय ,आशीष कुमार,चंचल जैन,चरण सिंह,राधाकृष्ण अग्रवाल,हरेन्द्र शर्मा, चंद्रशेखर शर्मा,सरवन कुमार,शुहेब सैफी, रविन्द्र भाटी,इंद्रजीत नागर, सोनू भाटी सहित बड़ी संख्या में कस्बे के गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। — साभार : खालिद सैफी

यह भी देखे:-

पब्लिक इंटर कॉलेज में अभिभावकों ने लिया आर्थिक सहयोग का संकल्प, शिक्षा व्यवस्था को सशक्त बनाने की पह...
गौरक्षा समिति ने ग्रेटर नोएडा में किया संगठन का विस्तार
ग्रेटर नोएडा : धार्मिक रामलीला कमेटी ने किया भूमि-पूजन, 21 सितम्बर से 30 सितम्बर तक होगा भव्य रामली...
भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025: UMIS 2025 का भव्य उद्घाटन, मोबिलिटी और इंफ्रास्ट्रक्चर में नए युग ...
कलक्ट्रेट पर अपनी मांगों को लेकर जुटे किसान, विशाल पंचायत का आयोजन
ग्रेटर नोएडा में मनाया गया पुलिस झंडा दिवस , दी गयी सलामी
यथार्थ सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में पैंक्रियाटिक कैंसर और किडनी ट्रांसप्लांट पर जागरूकता सत्र, रोबोटि...
क्षेत्रीय युवाओं के लिए कंपनियों में 40% हिस्सेदारी सुनिश्चित करवा कर तेजपाल नागर ने किया है, ऐतिहास...
ट्यूबवेल ऑपरेटरों की समस्याओं पर किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा की पंचायत, प्राधिकरण ने दिया समाधान का आश...
स्थानीय लोगों को पहले मिले सैमसंग कम्पनी में रोजगार : एडवोकेट रविन्द्र भाटी
ग्रेटर नोएडा वेस्ट : फ़्लैट के अंदर मिला बुजुर्ग महिला का शव, मौके पर पहुंची पुलिस
ग्रेटर नोएडा : हिंदू युवा वाहिनी ने मनाया सीएम योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन
सपा नेता रामटेक कटारिया हत्याकांड में  इन  6 लोगों को कोर्ट ने सुनाई कठोर सजा, 3 बरी
मेनटेनेंस व रजिस्ट्री के मसले पर एक साथ बैठेंगे बिल्डर-खरीदार
एसीपी ने आधा दर्जन गाँवो मे लगाई चौपाल,लोगों की सुनी समस्या
मासूम की हत्या के दो दोषियों को आजीवन कारावास, 50-50 हजार का जुर्माना