SC/ST एक्ट के बदलाव पर कई राज्यों में हिंसक प्रदर्शन ,आधा दर्जन की मौत, बिहार में एंबुलेंस रोकने से नवजात की जान गई

मध्यप्रदेश/ उत्तर प्रदेश/ पंजाब/ राजस्थान : एससी/एसटी एक्ट में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ भारत महाबंद के दौरान देश के कई कई शहरों में हिंसा खूनी हो गई है।मध्य्प्रदेश के ग्वालियर में थाटीपुर इलाके में दो युवकों की मौत की खबरें आ रही हैं। इसके साथ ही चार थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया गया है। इसके साथ ही मुरैना में हिंसक झड़पों में एक युवक की मौत हो गई है। पुलिस और एससी-एसटी समुदाय के लोगों के बीच हुई फायरिंग के दौरान युवक को गोली लगी।

इधर पंजाब और हरियाणा में विरोध प्रदर्शन किया गया. तलवारें, लाठियां, बेसबॉल बैट व झंडे लिए सैकड़ों की संख्या में प्रदर्शनकारियों ने जालंधर, अमृतसर व बठिंडा में दुकानों व अन्य प्रतिष्ठानों को जबर्दस्ती बंद करा दिया. रिपोर्ट्स के अनुसार, कुछ प्रदर्शनकारियों ने सोमवार (2 अप्रैल) सुबह अमृतसर जिले में एक ट्रेन को रोकने की कोशिश की, लेकिन रेलवे अधिकारियों के साथ बातचीत के बाद उन्होंने ट्रेन को जाने दिया.

यह आंदोलन गाजियाबाद में भी उग्र रूप ले लिया है. गाजियाबाद में एक रेलवे रेलवे ट्रैक को बाधित कर रहे लोगों को पुलिस ने जब हटाने की कोशिश की तो आंदोलनकारियों ने पथराव कर दिया, जिससे कई पुलिसकर्मी घायल हो गए. गुस्साई भीड़ ने पुलिस की बाइक को भी आग के हवाले कर दिया. बाद में भीड़ को हटाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा.

यूपी के मेरठ में आंदोलन हिंसक हो गया है. मेरठ के कंकरखेड़ा इलाके में हाईवे पर आगजनी की गई है. प्रदर्शनकारी लगातार सड़कों पर हंगामा कर रहे हैं.

वहीं राजस्थान के बाड़मेर में भी कई जगह हंगामा हुआ है, एससी एसटी एक्ट में संशोधन के विरोध में बाड़मेर बंद करवाने के दौरान प्रदर्शनकारियों और दुकानदारों और करणी सेना समर्थकों के बीच झड़प हो गई, जिसमें करीब आधा दर्जन प्रदर्शनकारी घायल हुए हैं, भारी हंगामे के बाद यहां स्थिति तनावपूर्ण हो गई है, प्रदर्शनकारियों ने दुकान में तोड़फोड़ कर पत्थरबाजी शुरू कर दी, पुलिस को स्थिति कंट्रोल करने के लिए आंसू गैस के साथ लाठी चार्ज करना पड़ा.

पंजाब में दलितों के भारत बंद के असर को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. पंजाब में आज बस और मोबाइल इंटरनेट पर रोक लगा दी गई है. वहीं, सेना को भी अलर्ट पर रखा गया है.

बिहार में कई जगहों पर रेल रोक कर प्रदर्शन किया जा रहा है. जहानाबाद, आरा, अररिया और नवादा में दलितों ने रेलवे ट्रैक पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया है.पटना में भारत बंद में के दौरान भगदड़ मे एक महिला का पैर टूट गया है. महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

गुजरात के राजकोट में भी दलितों के आंदोलन का असर दिख रहा है. राजकोट में सुरक्षा बंदोबस्त बढ़ा दिए गए हैं.

बिहार में इसके सबसे ज्यादा असर दिख रहा है. बिहार के आरा, बेगूसराय और नवादा में बंद का असर दिख रहा है.यहां पढ़ें पूरी खबर

6) क्या है सुप्रीम कोर्ट फैसला
एससी-एसटी एक्ट में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट ने अहम फैसला सुनाया था। फैसले में कहा गया था कि :-
– आरोपों पर तुरंत गिरफ्तारी नहीं की जाएगी।
– पहले आरोपों की जांच जरूरी।
– जांच करने के बाद ही केस दर्ज होगा।
– DSP स्तर के अधिकारी करेंगे आरोपों की जांच।
– गिरफ्तारी से पहले जमानत संभव।
– अग्रिम जमानत भी मिल सकेगी।
– सीनियर अफसर की इजाज़त के बाद ही सरकारी अधिकारियों की गिरफ्तारी होगी।

यह भी देखे:-

मिथिलांचल को अलग राज्य का दर्जा दिलाना पहली प्राथमिकता: कृष्ण चंद्र झा
'कश्मीर में जो बंदूक उठाएगा, मारा जाएगा', आतंक के रास्‍ते पर निकले लोगों को भारतीय सेना का सख्‍त संद...
आतंक के आकाओं को पीएम मोदी का संदेश-बहुत बड़ी गलती की है, चुकानी होगी भारी कीमत
'भारतीय पायलट अभिनंदन को कल रिहा करेंगे' - इमरान खान
देश में पहली बार "गरीब की जाति" स्वीकार, रास में सवर्ण आरक्षण बिल पारित
यूपी: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद बोले-राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में अपनाई जाए विश्व की सर्वोत्तम शि...
12 अक्टूबर को शुरू होगा दुनिया का नंबर-1 होम़ सोर्सिंग शोः ईपीसीएच
केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी ने हस्तशिल्प निर्यात पुरस्कार प्रदान किये
लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं शिवराज व रमन सिंह, इन सीटों से मिलेगा टिकट
ग्रेटर नोएडा में हिमाचल के कलाकारों ने दी नाटा की बेहतरीन प्रस्तुति
बिहार चुनाव:23 अक्टूबर को गया से प्रधानमंत्री मोदी करेंगे एक्चुअल रैली का आगाज
आज किसानों का रेल रोको अभियान
मोबाईल फ़ोन होंगे महंगे, जीएसटी काउंसिल की बैठक में लिए गए अहम निर्णय, पढ़ें पूरी खबर
सात चरणों में होगा लोकसभा 2019 का चुनाव, 23 मई को नतीजे होंगे घोषित
खूनी संघर्ष में इजराइल-फिलिस्तीन आमने-सामने, क्या है विवाद की वजह?
डलास टोटल होम एंड गिफ्ट मार्केट, 2022  में ईपीसीएच की उपस्थिति दर्ज