उमंग 2083 में बच्चों का उत्साह चरम पर: 200 से अधिक प्रतिभागियों ने प्रतियोगिताओं में दिखाया हुनर

ग्रेटर नोएडा।
भारतीय पर्व आयोजन समिति द्वारा आयोजित “उमंग 2083” कार्यक्रम के द्वितीय दिवस पर  महाराजा अग्रसेन भवन, सेक्टर स्वर्ण नगरी में सांस्कृतिक और प्रतियोगिताओं से भरपूर आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

समिति के अध्यक्ष Praneet Bhati ने बताया कि भारतीय संस्कृति के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में दूसरे दिन चित्रकला, मेहंदी और ‘मिले सुर मेरा तुम्हारा’ एकल व सामूहिक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें क्षेत्र के 200 से अधिक बच्चों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिताओं में निर्णायक मंडल द्वारा प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान के विजेताओं का चयन किया गया, जिन्हें सम्मानित किया जाएगा।

कार्यक्रम के संयोजक Saurabh Bansal ने बताया कि प्रतियोगिताओं के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें चंद्रा म्यूजिक के कलाकारों ने मणिपुरी एक्ट सहित विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान विभाग प्रचारक Chiranjeev Ji ने भारतीय संस्कृति और हिन्दू नववर्ष के महत्व पर विस्तृत जानकारी दी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता गौरव कसाना ने की। इस अवसर पर विवेक कुमार, संगीता सक्सेना, गुंजन, प्रेरणा, मीनाक्षी, रीना गुप्ता, आरती शर्मा, दुर्गेश्वरी सिंह, बीना अरोरा, गुड्डी तोमर, ज्योति सिंह, मुकुल गोयल, रवि जिंदल, विवेक अरोरा, आनंद, राजेन्द्र सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

यह भी देखे:-

कांशीराम पुण्यतिथि: मायावती बोलीं- सरकार बनी तो बदले की भावना से रोकी नहीं जाएंगी केंद्र व राज्य की ...
ग्रेनो प्राधिकरण कार्यालय पर किसानों ने काटा हंगामा
"ऑपरेशन सिंदूर" की सफलता पर ग्रेटर नोएडा वेस्ट में भव्य तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा, हजारों देशभक्तों...
पेंशनरों को कोषागार में जीवित प्रमाण पत्र जमा करने की अंतिम तिथि नजदीक, शीघ्र जमा करें दस्तावेज
डिवाइडर से टकराई बाइक, बी.टेक छात्र की मौत
ग्रेटर नोएडा के यू-टर्न रेस्टोरेंट में शुरू हुई फिल्म "गौदान की पुकार" की शूटिंग, गौ माता के संरक्षण...
रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा द्वारा छत्राओं को गर्म स्वेटर वितरण
हिंडन नदी को निर्मल बनाने के लिए मेरठ कमिश्नर प्रभात कुमार ने की पहल, 1000 पौधरोपण किया गया , सामाज...
प्रेरणा विमर्श – 2022 का आधिकारिक पोस्टर हुआ लॉन्च
भारतीय योग संस्थान ने मनाया योग दिवस, 400 साधक -साधिकाओं ने एक साथ किया योगाभ्यास 
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की 128वीं बोर्ड में लिए गए निर्णय, ग्रेनो की खूबसूरती में चार चांद लगाएंगी फ...
दुनिया का सबसे बड़ा भारतीय हस्तशिल्प मेला का हुआ आगाज़
अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म सिटी परियोजना की हुई प्री बिड मीटिंग, मशहूर फिल्मी हस्तियां हुई शामिल
बाइडन बोले- चीन, पाकिस्तान और रूस यह समझ नहीं पा रहे हैं कि अब तालिबान के साथ उन्हें क्या करना है
आई.टी.एस. कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज़, ग्रेटर नोएडा (बीबीए एवं बीसीए) में “शुभारंभ 4.0” ओरिएंटेशन-कम-...
ग्रेटर नोएडा : सीबीएसई 12 वीं के नतीजे घोषित, जानिए किस स्कूल का क्या रहा परिणाम,कौन बना टॉपर