नवरात्रि के पहले दिन शारदा यूनिवर्सिटी में हवन का आयोजन

शारदा यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ डेंटल साइंसेज में नवरात्रि के शुभ अवसर पर पहले दिन श्रद्धा और उत्साह के साथ हवन का आयोजन किया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम में सभी स्कूलों के फैकल्टी मेंबर्स, स्टाफ और 500 से अधिक स्टूडेंट्स ने बढ़ – चढ़ कर भाग लिया।

हवन के दौरान मां दुर्गा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई और सभी ने मिलकर सुख-समृद्धि, शांति, अच्छे स्वास्थ्य और सफलता की कामना की। पूरे परिसर में भक्ति, आस्था और सकारात्मक ऊर्जा का वातावरण बना रहा। इस आयोजन ने न केवल आध्यात्मिक माहौल को सशक्त किया, बल्कि सभी को एक साथ लाकर आपसी जुड़ाव और भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान को भी बढ़ावा दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी के बीच प्रसाद वितरित किया गया और नवरात्रि के इस पावन पर्व की शुभकामनाएं दी गईं।

श्री वाई. के. गुप्ता प्रो-चांसलर शारदा यूनिवर्सिटी जी ने कहा “नवरात्रि हमारे लिए नई ऊर्जा और सकारात्मक सोच का संदेश लेकर आता है। ऐसे आयोजन संस्थान में एक साथ आने और जुड़ाव बढ़ाने का अवसर देते हैं। हम शिक्षा के साथ-साथ अपने सांस्कृतिक और नैतिक मूल्यों को भी आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। मां दुर्गा का आशीर्वाद सभी पर बना रहे और सभी को सफलता व अच्छे स्वास्थ्य की प्राप्ति हो।”

इस कार्यक्रम में डॉ. आर. सी. सिंह, डॉ. राजीव गुप्ता, डायरेक्टर पीआर डॉ. अजीत कुमार, डॉ. सुदीप, स्कूल ऑफ डेंटल साइंस के डीन डॉ. हेमंत साहनी आदि मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

पत्रकार शफी मोहम्मद सैफी को मातृशोक
फील्ड में सफलता के लिए ईमानदारी और अनुशासन बहुत जरूरी है--- सुबोध सांगले, मुंबई डब्बावाला
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने 5 औद्योगिक इकाइयों के लिए दी 62 एकड़ जमीन, रोजगार के अवसर मिलेंगे 
राष्ट्रीय एकता दिवस पर कलेक्ट्रेट में ली गई राष्ट्रीय एकता व अखंडता की शपथ
शुद्ध खाद्य पदार्थ एवं औषधि उपलब्ध कराने हेतु अपर जिलाधिकारी प्रशासन की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सम...
“आरंभ 2025”: लॉयड ग्रुप ने छात्रों को दी नेतृत्व और नवाचार की प्रेरणा
गौतमबुद्ध नगर के नवनियुक्त जिलाधिकारी ने संभाला पदभार, सीजफायर कंपनी को किया सीज
गलगोटिया विश्वविद्यालय के एनसीसी कैडेट आकाश शर्मा का 1857 साइक्लोथॉन में चयन
सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत
धूमधाम से मनाया गया गोवर्धन पूजा महोत्सव, भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का हुआ आयोजन
होली के मद्देनजर साइट बी और साइट सी के उद्यमियों की पुलिस के साथ बैठक, सुरक्षा उपायों पर चर्चा
आदर्श युवा समिति-बादलपुर ने पुलिस में चयनित अभ्यर्थियों और मेधावी छात्रों का किया सम्मान
किसान एकता संघ ने किया संगठन का विस्तार
शारदा विश्वविद्यालय में शिक्षा और संस्कृति के संगम पर विचार, ख्वाजा फारूक रेंज़ुशा, शिप्रा पाठक सहित...
सिटी हार्ट अकादमी में बच्चो द्वारा हुआ पौधारोपण
समाजसेवी की लड़ाई रंग लाई , हाथियों के बचाव को माने सुझाव