कलयुगी बेटे ने माँ को मौत के घाट उतारा, भाइयों को किया घायल

ग्रेटर नोएडा। जारचा कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर गांव में एक कलयुगी बेटे ने अपनी सगी मां और दो छोटे भाइयों पर जानलेवा हमला किया। जिसमें मां शकुंतला की मौके पर hi मौत हो गई। जबकि उसके छोटे भाई पुष्पेंद्र और यतेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक रसूलपुर गांव में आज तड़के जमीनी विवाद और पैसे के लेनदेन को लेकर बड़े बेटे अजीत ने माँ शकुंतला देवी और छोटे भाई जितेंद्र व पुष्पेंद्र को लोहे की रॉड से हमला कर दिया। जिसमें मां शकुंतला की मौके पर मौत हो गई। दो भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि जिस समय घटना हुई बड़ा बेटा अजीत मां शकुंतला देवी के साथ मारपीट कर रहा था। जब भाइयों ने इसका विरोध किया तो हैवान बने अजीत ने दोनों भाइयों पर भी लोहे की रॉड से हमला कर दिया। जिसमें दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें गाजियाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

वही यह भी बताया जा रहा है कि आरोपी अजीत के पिता की रिटायरमेंट हुई थी। जिसमें उन्हें पैसा मिला था। जिस पैसे के बंटवारे को लेकर यह घटना हुई। अजीत के पिता दिल्ली डेशो में नोकरी करते थे। जमीनी विवाद और पैसे को लेकर आए दिन घर में झगड़ा होता रहता था। बड़ा बेटा हमेशा जमीन और पैसे के बंटवारे को लेकर घर में लड़ाई झगड़ा करता रहता था। घटना के समय आरोपी अजीत रात भर घर में लड़ाई झगड़ा करता रहा। सोमवार की तड़के उसने घटना को अंजाम दिया। आरोपी अजीत घटना को अंजाम देकर फरार हो गया। इधर पुलिस मौके पर पहुंचकर शकुंतला के शव को कब्जे में ले लिया और पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।

दादरी सीओ निशंक शर्मा का कहना है कि जमीनी विवाद पैसे के बंटवारे को लेकर यह घटना घटी है। अजीत आए दिन जमीनी विवाद और पैसे के बंटवारे को लेकर घर मे झगड़ा करता रहता था। उसने सोमवार की तड़के लोहे की रॉड से मां और दो छोटे भाइयों पर हमला कर दिया। जिसमें मां की मौत हो गई दो भाई घायल गंभीर रूप से घायल है। जिन्हें निजी अस्पताल गाजियाबाद में भर्ती कराया गया है। आरोपी अजीत मौके से फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। उसे जल्द पकड़ लिया जाएगा।

यह भी देखे:-

गौतमबुद्ध नगर : जिला प्रशासन ने गुंडों पर लगाया गैंग्स्टर
पेड़ की डाल से लटका हुआ मिला युवक का शव,जांच में जुटी पुलिस
दो नकाबपोश ने महिला को मारी गोली, मौके पर मौत
लूट-हत्या की साजिश रचने वाला ईनामी बदमाश गिरफ्तार
कल का पंचांग, 22 अप्रैल 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
बंद बीमा पॉलिसी को चालू करवाने के नाम पर ठग गिरोह सक्रिय
उपले टूट जाने को लेकर दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष, 1 की मौत
जिम्स के डॉक्टर ने फांसी लगाकर ख़ुदकुशी की
ससुराल पक्ष पर लगा विवाहिता को जलाने का आरोप
इंजीनियरिंग के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़: एक बदमाश घायल, दूसरा गिरफ्तार
इन शराब माफियाओं को तलाश रही थी पुलिस, दबोचे गए
विदेश से पार्सल भेजने के नाम पर युवती से 40 हजार रुपए की ठगी
स्वास्थ्य कर्मचारी को दिन दहाड़े लूटा 
ग्रेटर नोएडा : ग्रिल से लटका मिला छात्र का शव
लिफ्ट देकर कपड़ा  व्यापरी से लूट