वरदान मल्टीस्पेश्यिलिटी हॉस्पिटल का रक्तदान शिविर आयोजित

मेवाड़ के 56 विद्यार्थियों ने किया रक्तदान
गाजियाबाद। वसुंधरा स्थित मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के विवेकानंद सभागार में वरदान मल्टीस्पेश्यलिटी हॉस्पिटल एवं रोटरी क्लब ऑफ गाजियाबाद मिडटाउन के जनहित में आयोजित शिविर में कुल 56 विद्यार्थियों एवं शिक्षण स्टाफ ने रक्तदान किया। मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ. अशोक कुमार गदिया, महासचिव अशोक कुमार सिंघल, निदेशिका डॉ. अलका अग्रवाल एवं रोटरी क्लब ऑफ गाजियाबाद मिडटाउन के अध्यक्ष अतुल ठाकुर, सचिव राजीव साधना, प्रोजेक्ट चेयरमैन दिनेश गर्ग और सदस्य संदीप गोयल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया। स्वेच्छा से रक्तदान करने वाले विद्यार्थियों का पहले सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण हुआ। रक्तदान के बाद विद्यार्थियों एवं शिक्षण स्टाफ को वरदान हॉस्पिटल की ओर से प्रमाण पत्र, उपहार और फल प्रदान किये गये। विद्यार्थियों को रक्तदान करने के फायदे भी बताये गये। बताया गया कि रक्तदान करने से नई रक्त कोशिकाओं का जन्म होता है, कैंसर, मोटापा, शुगर जैसी अन्य जानलेवा बीमारियों का खतरा कम होता है, हिमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ जाती है। पूरे शरीर में नई ऊर्जा का संचार होता है। शिविर में मेवाड़ की एनएसएस इकाई के कार्यक्रम अधिकारी अमित कुमार के निर्देशन में 20 स्वयंसेवकों ने भी अपनी सेवाएं प्रदान कीं। सभी को प्रमाण पत्र वितरित किये गये। वरदान मल्टीस्पेश्यलिटी हॉस्पिटल के कोर्डिनेटर-इंचार्ज विक्रांत सिंह और उनकी टीम ने रक्तदान प्रक्रिया को पूरा कराया।

यह भी देखे:-

स्कूली बच्चों और शिक्षकों ने लगाए पौधे
ग्रामीण डाक सेवकों की हड़ताल तेहरवें दिन जारी
शारदा विश्वविद्यालय में विदेशी छात्रों ने मनाई दीवाली, लोस अध्यक्ष ओम बिड़ला थे मुख्य अतिथि
New Education Policy 2020 : कैबिनेट ने नई शिक्षा नीति को हरी झंडी दी
दुजाना गैंग का शार्प शूटर गिरफ्तार, अवैध शस्त्र बरामद
बंद फ्लैट में मिली महिला की लाश , पति व बच्चा लापता , जांच में जुटी पुलिस
यमुना प्राधिकरण के अध्यक्ष अनिल सागर ने टॉय पार्क क्लस्टर में फैक्टरी निर्माण कार्यों का किया शिलान...
युवा संस्कार समारोह सम्पन्न
Tokyo Olympics: आज से शुरू होगा 'खेलों का महाकुंभ', कब-कहां और कैसे देखें उद्घाटन समारोह की LIVE स्ट...
पत्रकारिता के पुरोधा गणेश शंकर विद्यार्थी को नमन
सर्वोकॉन ने विस्तार रणनीति की घोषणा की: उत्तर प्रदेश के हापुड में नई फैक्टरी का निर्माण।
दिल्ली में सोनिया गांधी, शरद पवार समेत कई नेताओं से मिलेंगी ममता बनर्जी, करेंगी 2024 पर मंथन
मानसिक तनाव के चलते युवती ने की आत्महत्या
ग्रेटर नोएडा महाप्रबंधक ने किया सेक्टरों व गांवों का दौरा
कमाने वाली संतान नहीं है दुनिया में तो माता पिता को मिलेगी आजीवन पेंशन, जानें क्या है  EPFO पेंशन स्...
लॉकडाउन के बाद पलायनः प्रवासी नागरिकों से एलजी बैजल की अपील- घबराहट में न छोड़ें दिल्ली