भाजपा गौतमबुद्धनगर की जिला कार्यसमिति घोषित, जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने किया ऐलान

ग्रेटर नोएडा। भारतीय जनता पार्टी गौतमबुद्धनगर की नई जिला कार्यसमिति की घोषणा कर दी गई है। भाजपा के जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति के बाद जिले की नई कार्यसमिति की घोषणा की।

घोषित कार्यसमिति के अनुसार दीपक भारद्वाज, पवन रावल, सत्येंद्र नागर, अरुण शर्मा, पवन नागर, सरदीप नागर, पवन बंसल और विकास चौधरी को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं धर्मेंद्र कोरी, ठाकुर धर्मेंद्र भाटी और वीरेंद्र भाटी को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा चंद्रमणी भारद्वाज, रजनी तोमर, गीता सागर, गायत्री तिवारी, वंदना बनखड़े, मुकेश भाटी और योगेश चौहान को जिला मंत्री बनाया गया है। जिला कोषाध्यक्ष के पद पर अश्वनी गोयल को जिम्मेदारी दी गई है।

जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा कि नई कार्यसमिति संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करेगी तथा पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को आम जनता तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएगी। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

यह भी देखे:-

डोर टू डोर जनसंपर्क कर आप प्रत्याशी पूनम ने मांगे वोट
कल का पंचांग, 3 सितंबर 2025 , जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
किसान एकता संघ के कार्यकर्ताओं ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह पुण्यतिथि
कृष्ण कुमार शर्मा व मनोज कुमार बने जागरूकता जिला नोडल प्रभारी
बीटा प्लाजा में जीएसटी पंजीयन जागरूकता अभियान
भाजपा परिवार का हुआ विस्तार, आप और कांग्रेस प्रत्याशी अपनी सीट छोड़ बीजेपी के साथ हुए खड़े
9 फरवरी को रवि प्रदोष व्रत, सुख-समृद्धि और आरोग्यता के लिए करें शिव आराधना : पंडित सागर शास्त्री
ग्रेटर नोएडा में हिन्दू रक्षा सेना का गठन, आचार्य अशोकानंद जी महाराज राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बने
जीआईएमएस अस्पताल में विश्व कुष्ठ दिवस पर जागरूकता अभियान: एकजुट हो, कार्य करें, समाप्त करें
आईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई बसंत पंचमी, सरस्वती पूजा से गूंजा परिस...
थाईलैंड में भारत का परचम लहराया: वेदांत शर्मा ने जीते दो कांस्य पदक
किसानों ने किया कलक्ट्रेट का घेराव, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
यूपी : मुख्यमंत्री ने ग्राम पंचायत सदस्यों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों को लिखी चिट्ठी
छात्र- छात्राओं ने आतंकी हमले में मारे गए अमरनाथ श्रद्धालुओं को दी श्रद्धांजलि
गणतंत्र दिवस पर छोटी मिलक गांव के बच्चों को संविधान व समान अधिकारों की दी जानकारी, ईएमसीटी का जागरूक...
सांसद एवं विधायक खेल स्पर्धा का आयोजन 03 एवं 04 नवम्बर को