पोवारी गांव की गौशाला पहुंचे नरेंद्र डाढ़ा, गौवंश के लिए पानी के ड्रम की कराई व्यवस्था

ग्रेटर नोएडा। जेवर विधानसभा क्षेत्र के पोवारी गांव स्थित प्राधिकरण द्वारा निर्मित गौशाला में भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय नेता और पूर्व जेवर विधानसभा प्रत्याशी नरेंद्र डाढ़ा पहुंचे। इस दौरान गौशाला के कर्मचारियों ने उन्हें पानी की व्यवस्था में आ रही समस्या से अवगत कराया। जानकारी मिलते ही नरेंद्र डाढ़ा ने तुरंत संज्ञान लेते हुए गौवंश के लिए पानी के ड्रम की व्यवस्था कराई।

गौशाला पहुंचकर उन्होंने वहां की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और पूरे परिसर का दौरा कर गौवंश की देखभाल तथा उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने गौ माता को गुड़ खिलाकर सेवा भी की।

नरेंद्र डाढ़ा ने कहा कि गौ माता सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण आधार हैं। उन्होंने कहा कि शास्त्रों में गौ माता में 33 कोटि देवी-देवताओं का वास बताया गया है। उनका कहना था कि गाय का दूध स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी होता है, इसलिए गौ पालन हमारी परंपरा के साथ-साथ समाज के स्वास्थ्य से भी जुड़ा हुआ विषय है।

उन्होंने गौशाला के कर्मचारियों को आश्वस्त किया कि गौवंश की सेवा और संरक्षण के लिए जो भी आवश्यक होगा, उसके लिए वह हर संभव सहयोग करते रहेंगे।

इस अवसर पर मौजूद लोगों ने भी गौ सेवा के प्रति नरेंद्र डाढ़ा की तत्परता की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान गौशाला के कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

यह भी देखे:-

ग्रेनो प्राधिकरण के सीईओ ने सेक्टर बीटा वन का किया दौरा, ग्रेनो को देश का सर्वश्रेष्ठ बनाने में निवा...
बसपा छोड़ राष्ट्रीय लोक दल में शामिल हुए निशांत भाटी (मकोड़ा)
अक्‍टूबर से घर बैठे मिलेगा Loan, सरकारी बैंक ला रहे हैं विशेष ऑफर
"जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह का प्रयास लाया रंग, कृषकों को 12 घंटे विद्युत आपूर्ति"
प्राधिकरणों को विकास की परियोजनाओं को आगे बढाने के साथ-साथ किसानों के हितों के रक्षक के तौर पर भी नज...
यूपी को मिली एक और वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात
छठ पर्व पर दिल्ली में 10 नवंबर को सार्वजनिक छुट्टी, सियासी खींचतान के बीच ‘आप’ सरकार का ऐलान
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ग्लोबल संस्थान ने लगवाए पौधे
तीन राज्यों में बीजेपी की जीत, भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, मिठाइयां बांटी
लोकसभा चुनाव के लिए बनाए जा रहे कंट्रोल रूम, एम.सी.एम.सी. कार्यालय का जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुम...
किसानों की विभिन्न मांगों समस्याओं को लेकर किसान संगठनों का ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर हुआ विशाल प्रद...
जाते हुए बड़ा संदेश दे गए पूर्व मुख्यमंत्री
बजट 2024 में शिक्षा, रोजगार और कौशल को महत्वपूर्ण बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए : अरविंद सि...
DMRC ने किया मेट्रो टाइमिंग में बदलाव, जानें क्या है नई टाइम
एक देश एक राशन कार्ड: दिल्ली में यूपी-बिहार के 87 प्रतिशत लोगों को मिला लाभ
नवनिर्वाचित चेयरमैन पति संजय भैया का ग्रामवासियों व स्कूल प्रधानाचार्य ने फूल मालाओं से भव्य स्वागत ...