31 मार्च तक जमा करें पानी का बकाया, अप्रैल से जुड़ जाएगा पूरे साल का ब्याज

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने पानी के बकाया बिल जमा करने के लिए आवंटियों को 31 मार्च तक का अंतिम मौका दिया है। इसके बाद 1 अप्रैल से बकाया राशि पर वित्तीय वर्ष 2026-27 का पूरा ब्याज जोड़ दिया जाएगा, जिससे आवंटियों को अधिक धनराशि जमा करनी पड़ेगी। प्राधिकरण ने चेतावनी दी है कि निर्धारित समय तक बिल जमा नहीं करने वाले बकाएदारों के कनेक्शन काटने की कार्रवाई भी शुरू की जा सकती है।

ग्रेटर नोएडा में 51 हजार से अधिक पानी के कनेक्शन हैं, जिनमें से 29 हजार से अधिक कनेक्शनों पर करीब 270 करोड़ रुपये का बकाया है। सबसे अधिक बकाया बिल्डर सोसाइटियों पर है। लगभग 92 बिल्डर सोसाइटियों पर करीब 150 करोड़ रुपये की बकाया राशि है। इसके अलावा 28 हजार से अधिक आवासीय संपत्तियों, आईटी क्षेत्र की छह इकाइयों, 321 संस्थागत इकाइयों, 763 औद्योगिक इकाइयों, 20 आवासीय समितियों और 21 कॉमर्शियल संपत्तियों पर भी पानी का बिल बकाया है।

प्राधिकरण की ओर से कई बार नोटिस जारी किए जाने के बावजूद कई आवंटी अभी तक बकाया जमा नहीं कर रहे हैं। निवासियों को असुविधा न हो, इसे ध्यान में रखते हुए अब तक कनेक्शन नहीं काटे गए थे, लेकिन अब प्राधिकरण सख्ती की तैयारी कर रहा है। जो बकाएदार 31 मार्च तक बिल जमा नहीं करेंगे, उनके कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जाएगी।

बकाया बिल प्राप्त करने और भुगतान करने की सुविधा प्राधिकरण की वेबसाइट https://investgnida.in/myGNIDAservices पर उपलब्ध है। जिन आवंटियों की केवाईसी अपडेट है, उन्हें जल शुल्क की सूचना मैसेज और ईमेल के माध्यम से भी भेजी गई है। बकाया बिल या भुगतान से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए वरिष्ठ प्रबंधक (जल) के मोबाइल नंबर 9205691408 पर संपर्क किया जा सकता है।

प्राधिकरण के एसीईओ सुमित यादव ने कहा कि जिस तरह जलापूर्ति की जिम्मेदारी प्राधिकरण की है, उसी तरह पानी का बिल समय पर जमा करना आवंटियों की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि इस धनराशि का उपयोग जलापूर्ति नेटवर्क को और बेहतर बनाने में किया जाएगा। उन्होंने सभी बकाएदारों से 31 मार्च से पहले बकाया बिल जमा करने की अपील की है, ताकि आगे की सख्त कार्रवाई से बचा जा सके।

यह भी देखे:-

बड़े स्तर पर दिव्यांग परीक्षण एवं एकीकृत पेंशन शिविर का हुआ आयोजन
दर्दनाक: दो गाड़ियों में भीषण टक्कर, युवक की मौत
यातायात नियमों के प्रति बच्चों  को जागरूक करने की नोएडा ट्रैफिक  पुलिस की पहल ,  बिगिनिंग  मिशन एजुक...
आयल की कम्पनी में लगी भीषण आग
भारत शिक्षा एक्सपो: 11 से 13 नवंबर तक ग्रेटर नोएडा में होगा भव्य आयोजन, छात्रों के भविष्य की दिशा तय...
किसान एकता संघ का यमुना प्राधिकरण पर जोरदार प्रदर्शन
भ्रामक खबरें फैलाने के आरोप में मुकदमा दर्ज   
केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने दनकौर को दिया बड़ा तोहफ़ा, ₹2 करोड़ से बनेगा इंडोर स्टेडियम
कल का पंचांग, 1 फरवरी 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
ग्रेटर नोएडा स्कूल ऑफ आई.सी.टी में लगी "आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस गैलरी" का भव्य उद्घाटन
पीएम मोदी के जन्मदिन पर चलाया सेवा और समर्पण अभियान 
सर्व समाज के नेताओं की मांग , अशोक गहलोत के खिलाफ कड़ी कार्यवाही हो 
कल का पंचांग, 30 जनवरी 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
दनकौर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 200 लोगो को कोविड टीका लगाए गए
एम विश्वेश्वरैया के जन्मदिन पर आईआईएमटी कॉलेज ने किया पौधारोपण
ग्रेटर नोएडा के पंप हाउसों का कायाकल्प: जलापूर्ति में सुधार, हरियाली से निखर रही सूरत