जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल स्वर्ण नगरी में यूकेजी छात्रों की ग्रेजुएशन सेरेमनी आयोजित

ग्रेटर नोएडा। जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल, स्वर्ण नगरी में शनिवार को यूकेजी ए और यूकेजी बी के छात्रों की ग्रेजुएशन सेरेमनी बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ आयोजित की गई। समारोह के दौरान नन्हे छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।

कार्यक्रम में स्कूल की प्रधानाचार्य डॉ. रेनु सहगल ने बच्चों को ग्रेजुएशन डिग्री प्रदान कर आशीर्वाद दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यूकेजी के छात्र अब कक्षा एक में प्रवेश के लिए पूरी तरह से तैयार हैं और उन्हें आगे भी इसी उत्साह और लगन के साथ पढ़ाई करनी चाहिए।

समारोह के दौरान बच्चों ने मंच पर आने से पहले गुब्बारे उड़ाते हुए अपनी प्रस्तुति दी, जिसने पूरे वातावरण को आनंदमय बना दिया। नन्हे छात्रों का यह मनमोहक दृश्य उपस्थित अभिभावकों और शिक्षकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्रों के अभिभावक और शिक्षक भी मौजूद रहे। सभी ने बच्चों की उपलब्धियों की सराहना की और उनके साथ इस खुशी के पल को साझा किया। समारोह के अंत में अभिभावकों ने अपने बच्चों के साथ यादगार तस्वीरें लेकर इस खास मौके को यादगार बनाया।

यह भी देखे:-

दिवंगत समाजसेवी  जतन प्रधान को श्रद्धांजलि देने पहुंचे परिवहन मंत्री अशोक कटारिया
सूरजपुर की बदहाली से व्यापारी परेशान, मूलभूत सुविधाओं के अभाव में कारोबार ठप
समर्पित शिक्षक ही देश के भविष्य को बुलंदियों तक लेकर जाता हैः डॉ. मयंक अग्रवाल
जी डी गोयनका स्कूल में ईद असेंबली का आयोजन
पांच शिविर केंद्रों पर 676 कोविड जांच व 476 टीका लगाए गए
स्वास्थ्य विभाग द्वारा नवादा गांव में स्वास्थ्य जांच व दवा वितरण शिविर
एस्टर पब्लिक स्कूल ग्रेटर नोएडा ने मनाया अपना वार्षिक समारोह 'जीवन चक्र '
जन शिक्षण संस्थान ने विश्व पर्यावरण दिवस पर किया पौधरोपण
ग्रेटर नोएडा में गणेश उत्सव की धूम, सम्राट मिहिर भोज सिटी पार्क में हो रहा है आयोजन , आज टैलेंट गाय...
आई.टी.एस कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज़, ग्रेटर नोएडा में बीबीए एवं बीसीए प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के...
जिम्स इंजीन्यरिंग कॉलेज : शिक्षा में बदलाव एवं प्रगति” विषय पर सम्मेलन
भारतीय किसान यूनियन को मिला सीईओ यमुना से आश्वासन
जेवर के किसानों ने उत्तर प्रदेश विधानसभा का किया भ्रमण, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से संवाद के बाद अ...
गौतमबुद्ध नगर में राज्य रोल बॉल टीम के लिए चयनित खिलाड़ियों की घोषणा
पुलिस व प्राधिकरण की शह पर अवैध पार्किंग शुल्क वसूली का आरोप
धार्मिक भावना भड़काने के आरोप में पर मुकदमा दर्ज