एनटीपीसी दादरी में एनडीआरएफ का सर्च एंड रेस्क्यू अभ्यास, आपदा से निपटने की तैयारियों का लिया जायजा

दादरी। एनटीपीसी दादरी के स्टेज-II सर्विस बिल्डिंग में भूकंप की संभावित स्थिति को ध्यान में रखते हुए कोलैप्स स्ट्रक्चर सर्च एंड रेस्क्यू (सीएसएसआर) का मोबिलाइजेशन अभ्यास आयोजित किया गया। यह अभ्यास 13 मार्च 2026 को नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (एनडीआरएफ) की 8वीं बटालियन, गाजियाबाद द्वारा एनटीपीसी दादरी के सहयोग से किया गया।

अभ्यास के दौरान बचाव दल ने ढही हुई इमारत में फंसे लोगों की खोज और उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने की प्रक्रिया का प्रदर्शन किया। टीम ने कंक्रीट और धातु संरचनाओं को काटने और हटाने की तकनीकों के साथ विशेष उपकरणों का उपयोग कर बचाव कार्य का अभ्यास किया। इस दौरान आपदा की स्थिति में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की रणनीति भी प्रदर्शित की गई।

अभ्यास के बाद आयोजित डी-ब्रीफिंग सत्र में मुख्य महाप्रबंधक एवं परियोजना प्रमुख ए. के. मिश्र ने सभी भाग लेने वाली एजेंसियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के अभ्यास आपदा की स्थिति में समन्वित और प्रभावी राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करने में सहायक होते हैं।

इस अवसर पर एनटीपीसी दादरी से संजय कुमार, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) सहित विभिन्न विभागों के प्रमुख और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। अभ्यास में एनडीआरएफ, एनटीपीसी, सीआईएसएफ, राज्य अग्निशमन सेवा तथा सीएचसी दादरी के कर्मियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

यह भी देखे:-

शादी समारोह में हर्ष फायरिंग करने वाला गिरफ्तार, अवैध पिस्टल बरामद
एस्टर पब्लिक स्कूल बनेगा राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता का मंच, पहली बार करेगा सीबीएसई टूर्नामेंट की ...
साहित्य का एक और सूरज कोरोना के चलते अस्त, प्रसिद्ध कवि कुंवर बैचैन की मौत, कवियों में शोक 
थाना फेस-2 पुलिस का सराहनीय कार्य: गुमशुदा मासूम को खोजकर परिजनों की गोद में लौटाया, पुलिस की तत्परत...
14 दिन की न्यायिक हिरासत में आर्यन समेत आठ आरोपित, रिमांड आवेदन में आधार अस्पष्ट 
सेक्टर डेल्टा 2 में नई सड़क निर्माण का उद्घाटन सभी सेक्टर वासियों के सहयोग से हुआ - आलोक नागर
घोर लापरवाही : करंट की चपेट में आने से तीन बच्चों की दर्दनाक मौत
जेवर एयरपोर्ट के कार्य में तेजी लाने के निर्देश, पढ़ें पूरी खबर
निवेश को मूर्त रूप देने के लिए सीईओ ने निवेशकों संग की बैठक
स्वतंत्रता दिवस पर एसएसपी लव कुमार समेत पुलिस टीम सम्मानित
विधायक ने छात्राओं से कराया सड़क का शिलान्यास
ग्रेनो प्राधिकरण ने खेड़ा चौगानपुर में 8 रिहायशी टावर किए सील
सेमीकंडक्टर से लेकर टॉय पार्क तक: मंत्री नंद गोपाल नंदी ने यमुना प्राधिकरण की विकास योजनाओं की समीक्...
पिछड़ा वर्ग भाजपा ने मनाया विवेकनन्द जयंती
गौतमबुद्धनगर में 01 अगस्त को राष्ट्रीय स्तरीय मॉकड्रिल "एक्सरसाइज सुरक्षा चक्र" का आयोजन
आईआईएमटी कॉलेज ऑफ पॉलिटेक्निक को मिली 4-स्टार रेटिंग, नवाचार और उद्यमिता में उत्कृष्टता की मिसाल