गौतमबुद्धनगर न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन, उपभोक्ता फोरम के नए गेट का लोकार्पण
गौतमबुद्धनगर। जनपद न्यायालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति अजित कुमार ने राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने उपभोक्ता फोरम में बनाए गए नए गेट का लोकार्पण भी किया।
बताया गया कि न्यायमूर्ति अजित कुमार और जनपद न्यायाधीश अतुल श्रीवास्तव के प्रयासों से रिकॉर्ड समय में इलाहाबाद उच्च न्यायालय से उपभोक्ता फोरम के नए गेट को खोलने की अनुमति प्राप्त की गई। इस गेट के शुरू होने से हजारों अधिवक्ताओं को उपभोक्ता फोरम में अपने मुकदमों की पैरवी के लिए आने-जाने में बड़ी सुविधा मिलेगी।
कार्यक्रम के दौरान जनपद दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन के पदाधिकारी और अधिवक्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। इनमें अध्यक्ष मनोज भाटी (बोडाकी) एडवोकेट, सचिव शोभाराम चंदीला एडवोकेट, वरिष्ठ उपाध्यक्ष छतरपाल एडवोकेट, सहसचिव सिंहराज एडवोकेट, सहसचिव पुस्तकालय अमित एडवोकेट, श्याम सिंह चौधरी एडवोकेट, सरदार सिंह लोहिया एडवोकेट, सुनील नागर इमलिया एडवोकेट, हरिन्द्र तौंगड़ एडवोकेट, जगदीश भाटी तिलपता एडवोकेट, भूपेन्द्र मंगल एडवोकेट, आदित्य भाटी एडवोकेट, राजीव भाटी (बोडाकी) एडवोकेट, अनिल मावी एडवोकेट सहित अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे।
