सबका साथ सबका विकास : जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने नागरिकों का धन्यवाद

ग्रेटर नोएडा : जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने क़स्बा दनकौर के बाजार से निकलते हुए, सभी नागरिकों का धन्यवाद किया तथा श्री जितेन्द्र नागर के आवास पर आयोजित जनसभा में लोगों के मध्य कहा कि पारदर्शिता , साफ नियत और कर्तव्यप्ररायणता के साथ भारतीय जनता पार्टी की सरकार सभी वर्गों के हितों में काम करेगी।
DHIRENDRA SINGH
जमीन पर कब्जा करने वाले, कमजोर लोगों को सताने वाले, महिलाओं पर बुरी नजर रखने वालों के दिन अब दूर की कौडी हो गये हैं। स्वच्छ दिमाग से स्वच्छता की ओर अग्रसर, भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश और भयमुक्त समाज की परिकल्पना के साथ प्रदेश का चहूंमुखी विकास होगा। यद्धपि हम नम्रता और आदर के साथ सरकारी कर्मचारियों का सहयोग करेंगे, लेकिन अगर कहीं भ्रष्टाचार, लेटलतीफी और जनता से दुुर्व्यवहार के मामले संज्ञान में आये तो चुप नही बैंठेंगे।’’ . प्रदेश को जाति और धर्म की राजनीति करने वाली क्षेत्रीय पार्टियों से 25 साल में मुक्ति मिली है। अब यह प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में सभी को साथ लेकर, सबके विकास की कार्ययोजना पर अमल करेगा। जनसभा की अध्यक्षता श्री राजेन्द्र प्रधान रीलखा ने की तथा संचालन श्री बलराज सिंह जगनपुर ने किया तथा जनसभा में मुरासदपुर, रीलखा, डेरीन गुजरान, घरबरा, नवादा, अस्तौली, आजमपुर गढी, लुक्सर, पौबारी, इमलियाका, मिर्जापुर, निलौनी, रामपुर आदि गांवों के श्री बिजेन्द्र भाटी, गन्नी घरबरा, रामसिंह नेता जी, रवि सिंह, विजेन्द्र सिंह, उमेश सिंह, महेश नागर, सतीश नागर, धनेश नागर, सुभाष नागर, उमेश नागर, धर्मेन्द्र सिंह, मटोल जी, संजीत भाटी, अजीपाल आर्य, विजय प्रधान जी आदि अनेकों लोग मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

मेरठ में खुलेगा नया विश्वविद्यालय, युवाओं के भविष्य को मिलेगा नया आयाम
BREAKING : पचास हज़ार का इनामी बिल्डर गिरफ्तार
कोरोना : हर मौत मेडिकल लापरवाही नहीं मान सकते, मुआवजे से इनकार: सुप्रीम कोर्ट
बेलगाम ट्रक की जोरदार टक्कर से एम्बुलेंस बुरी तरह क्षतिग्रस्त 
आइपीएल में यह कमाल करने वाले पहले बल्लेबाज बने शिखर धवन, 10 चौके लगाकर रचा इतिहास
उद्यमियों के लिए राहत: अब ऑनलाइन मिलेगी कारखाने की अनुमति और बंद करने की सुविधा
यूपी में कब दूर होगा ऑक्‍सीजन का संकट? रेल मंत्री पीयूष गोयल ने दी ये जानकारी
रक्तदान महादान : कैम्प में 145 यूनिट रक्त हुआ एकत्रित
अजीत सिंह दौला समेत इन कांग्रेसी नेताओं ने रालोद का दामन थामा
'आपने शहर का गला घोंट रखा है, क्या लोग बिजनेस बंद कर दें',- सुप्रीम कोर्ट , किसान महापंचायत को लगाई ...
शिवलीला के मंचन के साथ धार्मिक रामलीला मंचन सेक्टर पाई ग्रेटर नोएडा का आगाज
लाखों की अवैध शराब से लदा ट्रक पकड़ा
एसएसपी धर्मेंद्र सिंह की प्रेस कांफ्रेंस - केन्याई छात्रा के साथ नहीं हुई मारपीट
लालू यादव ने किया चिराग पासवान का समर्थन, कहा- हमारे लिए वही रहेंगे एलजेपी के नेता
श्री राम ने खाये शबरी के जूठे बेर, रामभक्त हनुमान ने जलाई लंका
पुलिस चौकी के अंदर युवक की मौत, पुलिस ने कहा फांसी लगाई, पूरी चौकी सस्पेंड