अपहृत नाबालिक किशोरी सकुशल बरामद , अपहरणकर्ता गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा : दनकौर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत दनकौर सिटी से बीते चार दिन पहले अपह्त हुई नाबालिग लड़की को दनकौर कोतवाली पुलिस ने आज आज अलीगढ़ रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद कर लिया । इस दौरान पुलिस ने अपरहणकर्ता युवक को भी पकड़ लिया है। उधर लड़की की बरामदगी होने के पश्चात पीड़ित परिवार ने राहत की सांस ली है।

बता दें, बीते माह 27 मार्च को दनकौर से किशोरी का अपहरण हो गया था। जिसके बाद दनकौर कोतवाली में रिंकू उर्फ शैली पिता पप्पू उर्फ राजेन्द्र निवासी भाईपुर सनोता खुर्जा के खिलाफ विभिन्न संगीन धाराओं के तहत मामला दर्ज हुआ था।

आज दनकौर पुलिस को सूचना मिली कि जिस नाबालिग लड़की का अपहरण हुआ है आरोपी युवक उसे लेकर ट्रेन के इंतजार में अलीगढ़ रेलवे स्टेशन के पास खड़ा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, तो रिंकू उर्फ शैली नाबालिग लड़की को छोड़कर भागने लगा. पुलिस ने उसे दबोच लिया। पुलिस ने नाबालिग किशोरी को भी सकुशल बरामद किया है। किशोरी को पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया, जबकि अपहरणकर्ता का चालान कर जेल भेज दिया है।

दनकौर कोतवाली प्रभारी फरमूद अली पुंडीर ने बताया कि किशोरी के परिजनों ने एक युवक के खिलाफ लड़की का अपहरण करने की शिकायत दी गई थी। जिस पर पुलिस ने बच्ची को सकुशल बरामद कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है। —साभार : खालिद सैफी

यह भी देखे:-

सोने की चेन लूटकर भाग रहे तीन बदमाश गिरफ्तार
मारपीट कर मोबाइल फोन लूटा
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप
ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट के फर्जी वर्चुअल अकाउंट बनाकर ठगी करने वाले दो साइबर ठगों को गिरफ्तार, दो करोड़...
कृषि कल्याण केंद्र से कीमती सामान चोरी
पुलिस एनकाउंटर में चार शातिर बदमाशों को लगी गोली
बिना लाइसेंस मेडिकल स्टोर चला रहे दो दूकानदार गिरफ्तार
नोएडा : पुलिस एनकाउंटर में तीन बदमाशों को लगी गोली , पढ़ें पूरी खबर
किशोरी के साथ जबरन ली सेल्फी, मुकदमा दर्ज
बड़ी अपराधिक वारदात करने आया ईनामी बदमाश पुलिस एनकाउंटर में घायल
अवैध पिस्टल 32 बोर के साथ एक युवक गिरफ्तार
मीडियाकर्मी के खाते में लगाया सेंध, एटीएम कार्ड क्लोनिंग के जरिये रकम उड़ाने वाला गिरोह सक्रिय
कोरोना पॉजिटिव महिला ने खुद को लगाई आग, मौत
फेसबुक पर आचार्य बालकृष्ण के नाम पर युवक कर रहा था शर्मनाक करतूत, गिरफ्तार
कंपनी में चोरी को अंजाम देने वाले दो बदमाश एनकाउंटर में घायल
शातिर बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, 5 गिरफ्तार, एक घायल