हनुमान जयंती महोत्सव : जागरण व सुंदरकांड का भव्य आयोजन
नोएडा। सेक्टर 35 स्थित सिटी हनुमान मंदिर में हनुमाल जयंती महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। श्री बालाजी सेवा समिति नोएडा द्वारा हनुमान जयंती के पूर्व जागरण का आयोजन किया गया। जागरण में नरेश राघव एंड पार्टी ने सुंदर भजनों से सभी का मन मोह लिया।
समिति के विनोद शर्मा ने बताया कि हनुमान जयंती महोत्सव को धूमधाम से मनाया गया। जयंती के पूर्व जागरण का आयोजन किया गया। यहां मुख्य आकर्षण का केन्द्र श्री मेंहदीपुर बालाजी से लाई गई प्रचंड ज्योति है। जागरण के उपरांत शनिवार को सुबह सुंदर कांड का पाठ पडा गया। सुंदर कांड में क्षेत्र के कई लोगों ने हिस्सा लिया। इसके उपरांत सुबह 10 बजे से भंडारा किया गया। आयोजन में अशोक सरकार, रिजपाल शर्मा, नरेंद्र यादव, राजकुमार गर्ग, राजन अवस्थी, राम किशन शर्मा आदि मौजूद थे।