योगी आदित्यनाथ की माता पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से आक्रोश, चैनपाल प्रधान ने मौलाना अब्दुल्ला सलीम पर कार्रवाई की उठाई मांग

ग्रेटर नोएडा | मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर हिंदू संगठनों में आक्रोश व्याप्त है। हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व जिला अध्यक्ष चैनपाल प्रधान ने इस मामले में आरोपी मौलाना अब्दुल्ला सलीम के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई है।

चैनपाल प्रधान का कहना है कि बिहार के मौलाना अब्दुल्ला सलीम ने रमजान के दौरान आयोजित एक धार्मिक सभा में भाषण देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता के खिलाफ आपत्तिजनक और अपशब्दों का प्रयोग किया। उनका आरोप है कि इस भाषण का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है, जिसमें भड़काऊ और विवादित टिप्पणी की गई है।

उन्होंने कहा कि मौलाना द्वारा योगी आदित्यनाथ की माता को लेकर गोमांस से जुड़ी विवादित बात कही गई, जिससे हिंदू संगठनों और भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी रोष है। चैनपाल प्रधान ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे व्यक्ति के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि समाज में शांति और सौहार्द बना रहे।

चैनपाल प्रधान ने कहा कि धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली और समाज में तनाव पैदा करने वाली टिप्पणियां किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं की जा सकतीं। उन्होंने प्रशासन से इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

यह भी देखे:-

एनजीटी के नियमों का उल्लघंन करने पर इन संस्थानों पर जुर्माने का नोटिस जारी
प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर भाजपा ग्रेटर नोएडा मंडल ने चलाया स्वच्छता अभियान और रक्तदान शिविर
विश्व पर्यावरण दिवस : बीटा -2 ग्रेटर नोएडा में हुआ वृक्षारोपण   
महापंचायत को सफल बनाने के लिए भाकियू भानु की बैठक आयोजित हुई
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में आयोजित उद्योग-अकादमिक सम्मेलन 2025: विधि शिक्षा और उद्योग सहयोग पर हुआ ...
हार्डवेयर की दो दुकानों का ताला तोड़कर कीमती सामान चोरी
समाज को स्वरोजगार के बेहतर विकल्प दिलाएगा गुर्जर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन
छठमय हुआ पूरा ग्रेटर नोएडा : हज़ारों श्रद्धालुओं द्वारा अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया अर्ध्य
दर्दनाक : बाइक पर सवार दम्पति को ट्रक ने मारी टक्कर, पत्नी की मौत पति घायल
आरडब्ल्यूए के चुनाव में सियासी नारों की गूंज
अल्फा-1 ग्रेटर नोएडा में देवी भागवत कथा के चौथे दिन सती व पार्वती जन्म प्रसंग, भक्त हुए भावविभोर
Aryan Khan Bail Rejected: एनसीबी के जांच अधिकारी ने किया खुलासा, आर्यन खान के पास से नहीं मिला ड्रग्...
डीएम बी.एन. सिंह ने झंडारोहण कर फ्रीडम फाइटर्स का किया सम्मान
जहांगीरपुर में कार  ट्रैक्टर में भिड़ंत , महिला  घायल
गौतमबुद्ध नगर लोकसभा चुनाव : जानिए अब कौन 13 प्रत्याशी हैं मैदान में
Ghazipur & Tikri Border LIVE Updates: टीकरी और गाजीपुर बार्डर पर शाम तक पूरी तरह से हटा दिए जाएं...